Kerala : वायनाड में बाघ और हाथी के हमलों में मारे गए लोगों के घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव

Update: 2024-02-22 08:13 GMT
Kerala : वायनाड में बाघ और हाथी के हमलों में मारे गए लोगों के घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव
  • whatsapp icon

नई दिल्ली। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तनमंत्री भूपेन्द्र यादव ने केरल के वायनाड में बाघ और हाथी के हमलों में मारे गए लोगों के घर पहुंचे। बेंगलुरु से सीधे वायनाड के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे केंद्रीयमंत्री यादव ने पीड़ितों के परिजनों को सांत्वना दी।

यादव ने कहा कि क्षेत्र में मानव-पशु संघर्ष बड़ी समस्या है। सरकार ऐसी समस्याओं के समाधान के लिए इस क्षेत्र में काम करने वाले अधिकारियों और वैज्ञानिकों को राजनीतिक और प्रशासनिक रूप से हर संभव सहायता प्रदान करेगी। इस समस्या का समाधान होना चाहिए। उन्होंने कहा इस समस्या से दो राज्य कर्नाटक और केरल प्रभावित हैं। दोनों राज्यों के संबंधित अधिकारियों से चर्चा की जा रही है।

यादव ने कहा कि वह आज स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों और इस क्षेत्र में काम करने वाले गैर सरकारी संगठनों से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण और मानव जीवन समान रूप से महत्वपूर्ण है। उनकी रक्षा की जानी चाहिए। जानवर दया के पात्र हैं लेकिन नई तकनीक की मदद से मानव जीवन को बचाया जाना जरूरी है।

Tags:    

Similar News