अंबेडकरनगर: चलती कार में मना रहे थे रंगरेलियां महिला सहित सात गिरफ़्तार...

कार पर लगा था सपा का झंडा आरोपियों में एक बैंक कर्मी भी शामिल

Update: 2024-09-21 14:59 GMT

अंबेडकरनगर। पुलिस डाल डाल तो शातिर पात पात की कहावत अंबेडकरनगर में चरितार्थ हो गयी। बसखारी पुलिस ने सपा का झंडा लगी चलती कार में रंगरेलियां मनाते सात लोगों को दबोचा है। जिसमें एक लड़की भी शामिल है। पुलिस ने सभी को जेल भेजते हुए कार को सीज कर दिया है। आरोपियों में एक बैंक कर्मी भी शामिल है।

बसखारी पुलिस का दावा है कि शुक्रवार रात्रि 3 बजे सपा का झण्डा लगी सफेद रंग की स्विफ़्ट डिजायर पर सवार एक महिला और 6 अन्य लोगों को अर्धनग्न हालत में गिरफ्तार किया गया। पुलिस का दावा है कि आज़मगढ़ की तरफ से आने वाली कार बसखारी में जब अचानक रुकी तो उसके खुले सीसा से मादक व अश्लील आवाज़ें बाहर आ रही थी। जिसके बाद महिला सिपाही ने पर्दा का ख्याल रखते हुए कार में बैठी महिला को हिरासत में लिया और अन्य आधा दर्जन अन्य लोगों को थानाध्यक्ष संत कुमार सिंह के नेतृत्व में गिरफ्तार किया गया।

कार की तलाशी लेने पर 10 पैकेट कंडोम, 7 मोबाइल, 1710 रुपया नगद बरामद कर स्विफ़्ट कार को सीज कर दिया गया तथा मुकदमा अपराध संख्या 302/24 पर। अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 4, 5, 7 व 8 तथा बीएनएस की धारा 143 एवं 144 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। गिरफ्तार लोगों में बैंक ऑफ़ बड़ौदा न्योरी शाखा का एक कर्मचारी है और चार लोग आलापुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं। जबकि एक व्यक्ति कटका थाना क्षेत्र का निवासी बताया गया है।

चर्चा है कि महिला व अभियुक्तों को छुड़वाने के लिए कई सफेदपोश लोगों ने अथक प्रयास किया लेकिन सीओ सिटी देवेंद्र कुमार मौर्य व बसखारी थानाध्यक्ष संत कुमार सिंह ने किसी की भी नहीं सुनी। अनैतिक देह व्यापार मामले में गिरफ़्तार आरोपियों में बिजली विभाग के एक उच्च अधिकारी के चालक का भी नाम काफी चर्चा में था हालांकि पुलिस ने इंकार कर दिया। बहरहाल अनैतिक देह व्यापार के लिए कार को सुरक्षित स्थान में कर अश्लील काम कर रही एक महिला सहित 7 लोगों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर जिला जेल रवाना किया गया। 

Tags:    

Similar News