हरदोई में बोले डिप्टी सीएम केशव: 2024 चुनाव में कांग्रेस के झूठ का गुब्बारा हरियाणा में फूटा, महाराष्ट्र-झारखंड में भी होगा फुस्स…

Update: 2024-10-21 15:35 GMT

हरदोई। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने पूर्व विहिप के पूर्व जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक उपेन्द्र तिवारी ’पम्मी’ की 17वीं पुण्यतिथि पर अंबेडकर मैदान में श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले दोनों नेताओं ने अंबेडकर प्रतिमा को माल्यार्पण कर मैदान में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी की डिप्टी सीएम ने मंच से प्रशंसा की। उन्होंने दिव्यांग को बैटरी चालित ट्राई साइकिल दी तो उनके चेहरे खिल गए। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित करने के क्रम में किसानों को ट्रैक्टर की चाबी सौंपी। मंच पर पहुंचे तो पहले स्व. उपेन्द्र तिवारी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। आयोजक उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी और उनके पुत्र आदि उपेंद्र तिवारी सहित भाजपा नेताओं ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की हेलीपैड पर अगवानी की।

मुख्य अतिथि केशव प्रसाद मौर्य और विशिष्ट अतिथि समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)/ प्रभारी मंत्री असीम अरुण, आबकारी एवं मद्य निषेध राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल की मौजूदगी वाले श्रद्धांजलि समारोह के मंच की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन और संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष/पीसीएफ निदेशक राम बहादुर सिंह ने की। भाजपा प्रदेश मंत्री/जिला प्रभारी शंकर लाल लोधी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती वर्मा, सदर सांसद जयप्रकाश, सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, बिलग्राम मल्लावां विधायक आशीष सिंह आशू, एमएलसी अशोक अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा, श्रीकृष्ण शास्त्री, पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, शाहाबाद प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा, पिहानी प्रमुख कुशी बाजपेई, टोडरपुर प्रमुख प्रतिनिधि श्याम बाबू त्रिवेदी श्यामू, संजय मिश्रा बबलू, जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, प्रीतेश दीक्षित, केन ग्रोवर्स चेयरमैन रंजीत सिंह, वेदराम राजपूत, जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, सत्येन्द्र राजपूत, शाहाबाद नगर अध्यक्ष अनिल पांडेय पिंटू, प्रधान संघ जिलाध्यक्ष शरद सिंह ककरघटा, प्रधान मनोज मिश्रा, पूर्व प्रधान गोविंद पाठक, आरती मिश्रा स्वतंत्र, अंकित मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष छात्रसंघ ओमप्रकाश मिश्रा राजू सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जिला पंचायत सदस्य, प्रधान और बीसीसी मेंबर मौजूद रहे।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से पहले प्रभारी मंत्री असीम अरुण और मंत्री नितिन अग्रवाल को संबोधन का आमंत्रण मिला, पर दोनों ने केशव की ओर संकेत कर दिया। डिप्टी सीएम ने कहा, मोदी ने मूल मंत्र दिया है, भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य चुनाव जीतना, राष्ट्र और समाज की सेवा करना है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं पात्रों तक पहुंचे, यह लक्ष्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का है। लोकसभा चुनाव में जनपद की दोनों लोकसभा सीटों पर विजय के लिए जनता का आभार किया। कहा, 2014 में केंद्र और 2017 में उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत की सरकार गठन के बाद अपनी योजनाओं से 75 जिलों की तस्वीर बदल रही है। हरदोई की भी तस्वीर बदली है, इसकी तस्दीक के लिए डिप्टी सीएम को दो मर्तबा पब्लिक से पूछना पड़ा। बोले, कांग्रेस की सरकार में योजनाओं कागजों में ही बनती थीं, जमीन पर नहीं आ पाती थीं। मोदी के आने के बाद गरीबों और जरूरतमंदों की सुध ली गई। जन धन खाता, आवास, शौचालय, उज्ज्वला से मुफ्त रसोई गैस, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान जैसी कल्याणकारी योजनाओं से संतृप्त किया गया।

केशव बोले, तीसरे कार्यकाल में मोदी ने पहली जिस फाइल पर हस्ताक्षर किए हैं, वो 03 करोड़ बचे गरीबों को आवास मुहैया कराने की है। तंज किया, ये भी कांग्रेस, सपा और बसपा के कुशासन के कारण ही रह गए थे। बोले, 03 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है, जो महिला सशक्तिकरण और स्वावलंबन की दिशा में हमारी सरकार की प्रतिबद्धता का द्योतक है। कहा, नलकूप का बिजली बिल मोदी ने बीती बात कर दी है। इसी तरह सूर्य घर योजना से गांव घर रोशन ही नहीं होंगे, उन्हें आय भी देंगे। अतिरिक्त उत्पादित बिजली सरकार किसानों से खरीदेगी।

विकास योजनाओं को गिनाते हुए डिप्टी सीएम फिर विपक्ष पर आ गए। बोले, 2024 के चुनाव में कांग्रेस और सपा ने संविधान और आरक्षण खत्म होने के झूठ का गुब्बारा उड़ाया था, उसकी हवा हरियाणा की जनता ने निकाल दी। महाराष्ट्र में एक महीने बाद भाजपा सरकार शपथ लेती दिखेगी। झारखंड में भी कांग्रेस समर्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार को हम उखाड़ फेंकेंगे। सूबे के 10 विधानसभा उपचुनावों में एक पर न्यायालय का दिशा निर्देश प्रतीक्षित है और बाकी नौ पर पार्टी बड़े अंतर से जीतेगी। कहा, मोदी का विजन बड़ा है। पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था, 2047 तक विकसित भारत, विश्व की सबसे मजबूत सेना बनाना चाहते है, ताकि देश भीतर और बाहर दोनों मोर्चों पर सशक्त रहे। कहा, मोदी है तो गरीबों, किसानों, नौजवानों, महिलाओं के विकास और सुरक्षा की गारंटी है। मोदी है तो नौजवानों का उज्जवल भविष्य है. मोदी है तो देश की सीमाए सुरक्षित हैं।

केशव उवाच : वन नेशन वन इलेक्शन के लक्ष्य संधान की बारी

उप मुख्यमंत्री ने कहा, पूर्व विधायक उपेन्द्र तिवारी की जनसेवा की विरासत रजनी तिवारी कुशलता से आगे ले जा रहीं हैं। लेकिन, स्व. तिवारी की सोच को सभी आगे ले जाएं और अपने विकास के लिए राष्ट्रीय हित के विमर्श में शामिल हों। फिर केशव ने एक राष्ट्र एक निर्वाचन की बात पब्लिक के बीच रखी। कहा, मोदी की एक भारत श्रेष्ठ भारत और एक राष्ट्र एक टैक्स की सोच मूर्त रूप ले चुकी है। अब लक्ष्य वन नेशन वन इलेक्शन का संधान करना है। बोले, इस विमर्श को आगे बढ़ाएं। पूछा, एक साथ पूरे देश में चुनाव होने से जो पैसा बचेगा, उससे देश बढ़ेगा या नहीं, ये भी डिप्टी सीएम को दो मर्तबा पूछना पड़ा। चलते चलते भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या सदस्यता अभियान पर आए। कहा, विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का सदस्य बनना गौरव की बात है। बनी। कार्यकर्ताओं की दम पर हम चुनाव जीतते हैं। हमारा बूथ का कार्यकर्ता मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बनने की हैसियत रखता है। इसलिए जो अभी नहीं जुड़े हैं, वो भाजपा से जुड़े और तरक्की के रास्ते पर बढ़ें।

Tags:    

Similar News