UP Crime News: प्रयागराज के इसौता गांव में चौंकाने वाला मामला, फसल की थ्रेसिंग के लिए बुलाकर व्यक्ति को जला डाला

Update: 2025-04-13 10:20 GMT
UP Crime News

UP Crime News

  • whatsapp icon

UP Crime News : उत्तरप्रदेश। प्रयागराज के इसौता गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, यहां देवीशंकर नाम के एक व्यक्ति को फसल की थ्रेसिंग के लिए बुलाया गया और कथित तौर पर उसे जिंदा जला दिया गया। अगली सुबह उसका जला हुआ शव बरामद हुआ है। इस खबर के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह यमुनानगर के करछना इलाके के इसोटा गांव में रविवार सुबह अधजला शव मिला है। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी तो मौके पर पुलिस अधिकारी जांच के लिए पहुंचे। मृतक की पहचान 30 वर्षीय देवीशंकर के रूप में हुई है। पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। परिजनों ने बताया कि, देवीशंकर को गांव के चार लोग गेंहू कटाई के लिए ले गए थे। पुआल में सुबह उसका अधजला शव मिला है।

माना जा रहा है कि, पहले देवीशंकर का मर्डर किया गया उसके बाद उसके शव को जलाया गया। इस बात की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है कि, देवीशंकर को जिन्दा जलाया गया था। पुलिस द्वारा अधजले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। खबर लिखे जाने तक जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई है। मामले की जाँच के लिए पुलिस की दो टीमों का गठन किया गया है।

देवीशंकर को बुलाने आए कुछ आरोपी भी फरार हैं। पुलिस द्वारा अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए कोशिश जारी है। पकड़े गए कुछ आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है हालांकि यह अब तक साफ नहीं है कि, आखिर हत्या क्यों की गई।

Tags:    

Similar News