Kota Suicide Case: गुना के रहने वाले छात्र ने कोटा में किया सुसाइड, 24 घंटे में दूसरा केस

Update: 2025-01-09 04:19 GMT
Suicide Case

Suicide Case

  • whatsapp icon

2 Students Committed Suicide in Kota in 24 Hours : राजस्थान। कोचिंग सिटी कोटा में एक बार फिर से सुसाइड मामलों को लेकर कोहराम मचने लग गया है। 24 घंटों में दो स्टूडेंट्स ने मौत आत्महत्या कर ली है। दूसरे केस में छात्र मध्य प्रदेश के गुना का रहने वाला था। विज्ञान नगर पुलिस थाने के प्रभारी मुकेश मीणा ने इसकी पुष्टि की है। केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शव को परिजन से सुपुर्द किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने एक स्टूडेंट के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे उसके परिजनों को सौंप दिया है। वहीं दूसरे स्टूडेंट के शव का पोस्टमार्टम आज करवाया जाएगा। सुसाइड के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन एक के बाद एक दो सुसाइड केस सामने आने के कारण पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। 

कोटा पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, छात्र का नाम अभिषेक है। वह कोटा में पीजी में रहते हुए जेईई की तैयारी कर रहा था। उसकी उम्र लगभग 20 साल थी। बुधवार 8 जनवरी को उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली। अभिषेक ने पिछले साल मई में कोटा के एक कोचिंग संस्थान में जेईई की तैयारी के लिए प्रवेश लिया था। वह विज्ञान नगर थाना क्षेत्र के डकनिया इलाके में पीजी रूम में रहता था।

एसएचओ ने कहा कि उन्हें इस संबंध में बुधवार रात लगभग आठ बज के आस-पास सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। युवक की पहचान करने के बाद परिजन को सूचना दी गई। अभिषेक ने आत्महत्या क्यों की, इसका पता लगाया जा रहा है, क्योंकि अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कोचिंग में उसके दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है।


Tags:    

Similar News