March 2025 Bank Holidays: इस महीने कितने दिन बंद रहेंगे बैक? यहां चेक करें पूरी लिस्ट

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इस पूरे महीने का कैलेंडर जारी किया है, जिसके अनुसार देश के अलग - अलग क्षेत्रों में 14 दिन बैंक रहेगे।;

Update: 2025-03-01 06:32 GMT

Bank Holidays in March 2025: मार्च का महीना शुरू हो गया है। इस महीने में होली, ईद जैसे त्यौहार भी हैं। ऐसे में इस मार्च के पूरे महीने में 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। इन अवकाश वाले दिनों में बैंक में वित्तीय लेन - देन जैसे प्रमुख काम नही होगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इस पूरे महीने का कैलेंडर जारी किया है, जिसके अनुसार देश के अलग - अलग क्षेत्रों में 14 दिन बैंक रहेगे। हालाकि इंटरनेट बैंकिंग, डिजिटल सेवाएं चालू रहेगे। अगर आप भी बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं तो मार्च के अवकाश लिस्ट अवश्य देख लेनी चाहिए।

मार्च में इन 14 दिन बंद रहेंगे बैंक

  • 2 मार्च (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
  • 7 मार्च (शुक्रवार): चापचर कुट (मिजोरम)
  • 8 मार्च (दूसरा शनिवार): साप्ताहिक अवकाश
  • 9 मार्च (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
  • 13 मार्च (गुरुवार): 13 मार्च को होलिका दहन और अट्टुकल पोंगल मनाया जाएगा और इस वजह से उत्तराखंड, झारखंड, उत्तर प्रदेश और केरल के सभी बैंक बंद रहेंगे
  • 14 मार्च (शुक्रवार): होली (धुलेटी/धुलंडी/डोल जात्रा) – त्रिपुरा, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, मणिपुर, केरल, नागालैंड को छोड़कर अधिकांश राज्य
  • 15 मार्च (शनिवार): होली (अगरतला, भुवनेश्वर, इंफाल, पटना)
  • 16 मार्च (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
  • 22 मार्च (चौथा शनिवार): साप्ताहिक अवकाश, बिहार में स्थापना दिवस (बिहार)
  • 23 मार्च (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
  • 27 मार्च (गुरुवार): शब-ए-कद्र (जम्मू)
  • 28 मार्च (शुक्रवार): जुमा-उल-विदा (जम्मू और कश्मीर)
  • 30 मार्च (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
  • 31 मार्च (सोमवार): रमज़ान-ईद (ईद-उल-फ़ित्र) (शवाल-1)/ख़ुतुब-ए-रमज़ान (मिज़ोरम, हिमाचल प्रदेश को छोड़कर अधिकांश राज्य)

शनिवार को क्या होती है बैंक व्यवस्था?

भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार प्रत्येक माह के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। जबकि पहले और तीसरे शनिवार को बैंक खुले होते हैं। हालांकि इन दोनों दिन भी बैंक में ज्यादा काम नहीं होता। बैंक इन दोनों दिनों में अपने लंबित वित्तीय कार्यों को निपटाने का प्रयास करता है। ऐसे में अगर आप बैंक का कोई बहुत जरूरी काम करवाना चाहते हैं तो पहले और तीसरे शनिवार को जा सकते हैं। 

Tags:    

Similar News