आज का राशिफल: मकर राशि वालों का दोस्तों से होगा विवाद, यहां पढ़िए बाकी सभी 12 राशियों के राशिफल

Rashifal 05 April 2025: आज 05 अप्रैल को शनिवार का दिन है। मेष राशि वालों को आज के दिन नए अवसर मिलेंगे तो वहीं, मिथुन राशि वालों को अपने लेनदेन में सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल...
मेष राशि(Aries)
आज 05 अप्रैल यानी शनिवार का दिन मेष राशि वालों के लिए सफलता से भरा रहेगा। लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा पारिवारिक रिश्ते में मजबूती आएगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को कोई बुरी खबर सुनने को मिल सकती है।
वृषभ राशि (Taurus)
आज यानी 05 अप्रैल शनिवार का दिन वृषभ राशि वालों के लिए अच्छा नहीं रहेगा। आपकी कोई अति प्रिय वस्तु गुम सकती है। आप प्रेम जीवन जी रहे हैं तो पार्टनर से मुलाकात होगी। किसी से भी अनावश्यक हंसी मजाक करने से बचें। अविवाहित लोगों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के लोग कोई भी निर्णय और सोच समझ कर लें अन्यथा अनहोनी की संभावना है। शारीरिक कष्ट हो सकता है। काम में लापरवाही बिल्कुल न करें।प्रतियोगी परीक्षाओं मैं झूठ युवाओं को कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। नौकरी के तलाश कर रहे थे तो जल्द की मिलेगी।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क जातक वालों को आज यानी शनिवार के दिन जल्दबाजी करने से बचना होगा। जल्दबाजी आपकी परेशानी का कारण मिल सकती है। प्रेम प्रसंग में स्थिति अनुकूल रहेगी। मन में चिंता और तनाव के भाव उभर सकते हैं। बड़े भाई और बहनों का मार्गदर्शन लेकर काम करें, यह आपके लिए शुभ है।
सिंह राशि (Leo)
आज 05 अप्रैल शनिवार का दिन तुलनात्मक रूप से अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन जी रहे लोग अपने जीवनसाथी के लिए कोई भेंट या उपहार लेकर दे सकते हैं। घर से बाहर रह रहे लोगों को घर की याद सताएगी। पारिवारिक मामलों में आपकी राय महत्वपूर्ण रहेगी।
कन्या राशि (Virgo)
05 अप्रैल यानी शनिवार का दिन कन्या राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। किसी यात्रा में जा सकते हैं, जहां आपको महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। नव विवाहित लोगों के लिए समय विपरीत रहेगा।
तुला राशि(Libra)
सभी 12 राशियों में से एक तुला राशि भी है जिनका आज यानी 05 अप्रैल शनिवार का दिन मिलाजुला रहेगा। सेहत का ध्यान रखें अन्यथा कोई शारीरिक कष्ट महसूस हो सकता है। राजनीति के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को नए आयाम बनाने के अवसर मिलेंगे। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से बात करने की संभावना है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
05 अप्रैल का दिन वृश्चिक जातक वालों के लिए शुभ है, कई क्षेत्रों से धन प्राप्ति हो सकती है। हालांकि मन संतुष्ट नहीं रहेगा। ऑफिस में किसी से दुश्मनी भी हो सकती है। समाज में आपकी छवि नकारात्मक बनने की संभावना है। किसी को कटु वचन बोलने से बचें।
धनु राशि (Sagittarius)
शनिवार यानी 05 अप्रैल का दिन धनु राशि वालों को पूजा पाठ मैं ध्यान देने की आवश्यकता है। हो सके तो पूरे परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान भ्रमण करने जाएं। विद्यार्थी वर्ग को सफलता हासिल होगी। पहले की संभावना में अब आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन अधिक रहेगा।
मकर राशि (Capricorn)
आज यानी शनिवार 05 अप्रैल के दिन मकर राशि के लोग अपने साथियों के ही किसी बात से निराश हो सकते हैं। लव लाइफ जी रहे लोगों का अपने पार्टनर से झगड़ा हो सकता है। अपने अहंकार को नियंत्रित करने की आवश्यकता है। आपका स्वभाव शत्रुमय रहेगा। वाहन या फिर किसी मशीन की खरीदारी करते समय सावधानी बरतें।
कुंभ राशि (Aquarius)
आज यानी 05 अप्रैल के दिन कुंभ जातक वालों को किसी बात की चिंता सताएगी हालांकि शरीर से हष्ट पुष्ट रहेंगे। कोई ना कोई बात आपको परेशान करेगी। किसी प्रकार की दुर्भावना से बचें। अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करें। धर्म कर्म की ओर रुचि बढ़ाएं। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।
मीन राशि(Pisces)
आज 05 अप्रैल शनिवार के दिन मीन राशि वालों के लिए कोई बड़ी समस्या आ सकती है। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को नई योजना बनाकर कार्य करना होगा। सामाजिक कार्यों का प्रति आपका रूझान बढ़ेगा, जिससे मान सम्मान भी मिलेगा। रुके हुए कामों में गति आएगी। आपसी भाईचारे में वृद्धि होगी। इस पुराने मित्र से मिलने के बाद उसके प्रति स्नेह और बढ़ेगा।