Kabila Restaurant Sealed: हजरतगंज का कबीला रेस्टोरेंट सील, 260 रुपए की एक दाल मखानी बेचने वाले कब्जाधारी देते थे 236 रुपए महीना किराया

Update: 2024-10-27 08:46 GMT

Kabila Restaurant Sealed

Kabila restaurant Sealed : लखनऊ, उत्तरप्रदेश। शत्रु संपत्ति विभाग ने रविवार को हजरतगंज स्थित कबीला रेस्टोरेंट सील कर दिया है। जानकारी के अनुसार कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने के कारण विभाग द्वारा कबीला रेस्टोरेंट को सील किया गया है। जानकारी के अनुसार यह रेस्टोरेंट 260 रुपए की एक दाल मखानी बेचता था। कई हाई प्रोफ़ाइल लोग यहां आया करते थे लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि, इस रेस्टुरेंट के कब्जाधारी हर माह किराए के रूप में 236 रुपए देते थे।

सदर SDM अंकित शुक्ला ने शत्रु संपत्ति की प्रॉपर्टी पर बने हजरतगंज में कबीला रेस्टोरेंट को सील किया है। अपनी टीम के साथ रविवार सुबह पहुंचे एसडीएम द्वारा यह कार्रवाई की गई है। इस रेस्टुरेंट की मालकिन एक रिटायर्ड महिला IAS बताई जाती हैं हालांकि बीते 10 साल से रेस्टोरेंट से उनका वास्ता भी नहीं है। अब इसकी कमाई किसके - किसके पास जाती रही यह एक रहस्य है।

हजरतगंज स्थित कबीला रेस्टोरेंट काफी फेमस है। यहां कई बड़े लोग समय बिताने आते हैं। कोई वैलिड डॉक्यूमेंट न होने के कारण प्रशासन द्वारा यह एक्शन लिया गया है। जानकारी के अनुसार विभाग द्वारा कबीला रेस्टोरेंट के मैनेजमेंट से वैलिड डॉक्युमनेंट मांगे गए थे। पर्याप्त समय देने के बाद भी कबीला रेस्टोरेंट का मैनेजमेंट डॉक्यूमेंट पेश नहीं कर पाया। इसके मालिक का नाम भी सामने नहीं आया है। विभाग अब इस रेस्टुरेंट की जांच में जुट गया है।

Tags:    

Similar News