बिहार मे कल होगा नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार
![बिहार मे कल होगा नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार बिहार मे कल होगा नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार](https://www.swadeshnews.in/h-upload/2021/01/18/388998-nitishkumar.jpg)
पटना। प्रदेश में लंबे समय से चल रही मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें ख़त्म हो गई है। राजभवन से मिली जानकारी के अनुसार कल मंगलवार को कैबिनेट का विस्तार होगा। मंगलवार को साढ़े 11 बजे मंत्रियों का शपथ ग्रहण होगा। राजभवन के राजेन्द्र मंडपम में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस बार हो रहे विस्तार में कई नए चेहरे के शामिल होने की उम्मीद है। इस मंत्रिमंडल में जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन का शामिल होना तय है। वहीं कई समीकरणों पर मंत्रियों का चयन कर मंत्री बनाया जा सकता है।
नए मंत्रिमंडल के विस्तार के साथ ही पहली बैठक कल मंगलवार शाम 4 बजे आयोजित होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। जदयू-भाजपा में कैबिनेट विस्तार के साथ-साथ राज्यपाल कोटे वाली विप की 12 सीटों पर सहमति बन गई है।