रांची से बड़ा खुलासा, डॉक्टर इश्तियाक निकला आतंकी, भारत को बनाना चाहता था इस्लामिक स्टेट, अब तक 14 आतंकी गिरफ्तार

रांची से बड़ा खुलासा, डॉक्टर इश्तियाक निकला आतंकी, भारत को बनाना चाहता था इस्लामिक स्टेट, अब तक 14 आतंकी गिरफ्तार

रांची। दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर आतंकवादियों के खिलाफ़ बड़ी कार्रवाई की है। झारखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश एटीएस के साथ मिलकर देश में एक बड़े आतंकी नेटवर्क का दिल्ली पुलिस ने खुलासा किया है। अब तक कुल 14 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इन सबका सरगना रांची के एक डॉक्टर को बताया गया है, जो भारत में इस्लामिक राज्य की घोषणा का मंसूबा पाले बैठा था और अलकायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट' नाम का मॉड्यूल चला रहा था।

गिरफ्तारी के बाद झारखंड एटीएस की टीम ने संदिग्ध को हजारीबाग एसीजेएम कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे रांची एटीएस रिमांड पर भेज दिया गया, जहां से उसे दिल्ली ले जाया जाएगा। गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी की पहचान फैजान अहमद (45) पुत्र अब्दुल रशीद के रूप में हुई है। फैजान फिलहाल लोहसिंघाना में रहता है और हजारीबाग में थोक का कारोबार करता है। उसके माता-पिता मंडी में रहते हैं।

बड़ी प्लानिंग में थे आतंकी

सूत्रों ने बताया कि फैजान रांची के डॉक्टर इश्तियाक अहमद के संपर्क में था, जिसे एटीएस ने आतंकी मामले में पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। इश्तियाक हजारीबाग आया था, जहां उसकी मुलाकात फैजान से हुई और दोनों ने हजारीबाग के एक होटल में खाना खाया। एटीएस की टीम ने आरोपी के पास से दो लैपटॉप, एक किताब, मोबाइल फोन और कुछ इलेक्ट्रॉनिक गैजेट भी जब्त किए हैं।

आतंकी के पास से हथियार भी बरामद

एटीएस पिछले दो दिनों से झारखंड में बड़ी कार्रवाई कर रही है, जिसके दौरान एटीएस ने सात संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। झारखंड एटीएस ने लोहरदगा के कैरो, हजारीबाग के लोहसिंघना समेत कई अन्य जिलों में छापेमारी कर अलकायदा भारतीय उपमहाद्वीप (एक्यूआईएस) आतंकी संगठन से जुड़े संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। एटीएस सूत्रों के अनुसार लोहरदगा से गिरफ्तार आतंकी के पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं।

Tags

Next Story