Lawrence Bishnoi Gang: सांसद पप्पू यादव को मिली लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, कहा सोच - समझकर कमेंट करना चाहिए

Lawrence Bishnoi

Lawrence Bishnoi Gang

Lawrence Bishnoi Gang : बिहार। सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी दी गयी है। लॉरेंस बिश्नोई सहित दो-दो गैंग ने 'रेस्ट एंड पीस' की धमकी दी है। बीते दिनों पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव (MP Pappu Yadav) ने लॉरेंस बिश्नोई को लेकर टिप्पणी की थी। अब उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है। धमकी देने वाले ने कहा है कि, सांसद को सोच समझकर बोलना चाहिए।

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें कॉल करने वाले ने कहा है कि, "उन्हें (पप्पू यादव) सोच - समझकर कमेंट करना चाहिए। इस कॉल को करने के पीछे यही उद्देश्य था कि, उन्हें बता दिया जाए कि, हमारे रास्ते में जो आएगा उसके साथ वही होगा हो अब तक होता आया है।"

दरसअल, बीते दिनों पप्पू यादव मुंबई गए थे। वहां उन्होंने बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी से मुलाकात की थी। पप्पू यादव, सलमान खान से भी मिलने वाले थे लेकिन जानकारी सामने आई कि, व्यस्तता के कारण यह मुलाकात नहीं हो पाई। मुलाकात के पहले पप्पू यादव ने एक्स पर लिखा था कि, "यह देश है या हिजड़ों की फौज, एक अपराधी जेल में बैठ चुनौती दे, लोगों को मार रहा है,सब मुकदर्शक बने हैं। कभी मूसेवाला,कभी करणी सेना के मुखिया अब एक उद्योगपति राजनेता को मरवा डाला। कानून अनुमति दे तो 24घंटे में इस लारेंस बिश्नोई जैसे दो टके के अपराधी के पूरे नेटवर्क को खत्म कर दूंगा।"

बताया जा रहा है कि, पप्पू यादव को मिली धमकी की शिकायत डीजीपी को कर दी है। आरोप है कि, कुछ लोगों ने पप्पू यादव के घर के बाहर रैकी भी की थी।

Tags

Next Story