Bemetara Factory Blast : बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट, कई लोगों की मौत, इलाके में दहशत का माहौल

Bemetara Factory Blast
Bemetara Factory Blast : छत्तीसगढ़। बेमेतरा में एक बारूद फैक्ट्री में शनिवार सुबह ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट में 10 से 12 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। में कई लोग घायल भी हैं। यह स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड की कंपनी थी। घायलों को रायपुर अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस - प्रशासन द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य किया जा रहा है।
बेमेतरा बारूद फैक्ट्री ब्लास्ट की घटना बेरला ब्लॉक ग्राम बसोरी की है। गंभीर रूप से घायल लोगों को रायपुर के मेहाकारा में इलाज के लिए रेफर किया गया है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें ब्लास्ट के बाद की तबाही देखी जा सकती है। फैक्ट्री में हुआ ब्लास्ट इतना जोरदार था कि, कई किलोमीटर दूर तक आवाज सुनाई दी। तेज धमाके की आवाज से आस - पास के रहवासी घटना स्थल पर पहुंचे तो कई लोग फैक्ट्री के बाहर बेसुध पड़े थे।
हादसे के बाद ग्रामीणों में गुस्सा :
इस हादसे के बाद ग्रामीण गुस्से में हैं। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि, कई घरों की दीवारों में दरारे आ गईं। कुछ लोगों का कहना है कि, पहले भी यहां ब्लास्ट होते रहे हैं लेकिन इस बार धमाका कुछ ज्यादा ही तेज था।
मानव शरीर के टुकड़े बिखरे :
बेमेतरा में हुए हादसे के बाद फैक्ट्री के आस - पास मानव शरीर के टुकड़े देखे गए। ग्रामीणों का कहना कह कि, इस हादसे में अनुमान से अधिक लोगों की मौत हुई है। एसडीएम भी घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे हैं। फिलहाल लोगों को मलबे से निकालने का प्रयास किया जा रहा है।