Bihar: शाम 4 बजे हो सकता है बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार, भाजपा के विधायक लेंगे मंत्री के रूप में शपथ

बिहार। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बीच हाल ही में हुई बैठक के बाद भाजपा कोर कमेटी की एक बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें संभावित मंत्रियों के नामों पर चर्चा की गई थी। दिल्ली चुनाव, मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा, प्रधानमंत्री का दौरा के कारणों से नीतीश कैबिनेट विस्तार टलता गया था। मंत्रिमंडल विस्तार के ठीक पहले दिलीप जायसवाल ने मंत्रीपद से इस्तीफा दे दिया है। इस विस्तार में भाजपा के चार से छ विधायक मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ले सकते हैं। शपथ लेने वाले विधयाकों में पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद और राजू यादव का नाम शामिल है।
बता दें कि, मौजूदा सरकार में 30 मंत्री हैं। भाजपा के जहां 16 मंत्री हैं वहीं जदयू के 14 मंत्री हैं। बिहार में अधिकतम 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं। दिलीप जायसवाल इस समय बिहार भाजपा के अध्यक्ष हैं। ,एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत को फॉलो करते हुए उन्होंने मंत्री पद छोड़ दिया है। दिलीप जायसवाल द्वारा कैबिनेट विस्तार के सवाल का जवाब नहीं दिया गया लेकिन उन्होंने मंत्री पद छोड़ दिया है इस बात का जवाब देते हुए कहा कि, एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत को मानते हुए उन्होंने यह फैसला लिया है।
चुनावी साल में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलकात के बाद नितीश कुमार की कैबिनेट विस्तार का निर्णय लिया गया है। जानकारी सामने आए है कि, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी नितीश कुमार से चर्चा की है। फिलहाल सम्राट चौधरी के आवास पर भाजपा नेताओं की बैठक हो रही है।
बताया जा रहा है कि, राजभवन को मंत्रिमंडल विस्तार की सूचना दे दी गई है। यदि आज, 26 फरवरी को समय नहीं मिल पाता तो 27 फरवरी को विधायक मंत्री के रूप में शपथ ले लेंगे।