Nagpur Violence: नागपुर हिंसा को CM फडणवीस ने बताया प्री-प्लान अटैक, कहा- कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं

नागपुर हिंसा को CM फडणवीस ने बताया प्री-प्लान अटैक, कहा- कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं
X

CM Devendra Fadnavis on Nagpur Violence : महाराष्ट्र। नागपुर हिंसा पर महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को विधानसभा में संबोधन दिया। इस दौरान उन्होंने नागपुर में हुई हिंसा को प्री-प्लान (सुनियोजित) बताया। उन्होंने कहा कि, कानून को अपने हाथ में लेने की अनुमति किसी को भी नहीं है। पुलिस पर हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विधानसभा में बोलते हुए महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, नागपुर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने विरोध प्रदर्शन किया। अफवाह फैलाई गई कि धार्मिक सामग्री वाली चीजें जलाई गई। यह एक सुनियोजित हमला लगता है। किसी को भी कानून-व्यवस्था को अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं है।

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा, यह हिंसक घटना और दंगे पहले से ही योजनाबद्ध लग रहे हैं। छावा फिल्म ने औरंगजेब के खिलाफ लोगों के गुस्से को भड़का दिया है, फिर भी सभी को महाराष्ट्र को शांतिपूर्ण बनाए रखना चाहिए।

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने जानकारी देते हुए कहा, सुबह 11:30 बजे वीएचपी और बजरंग दल ने प्रदर्शन किया था। उस दौरान घास की प्रतीकात्मक कब्र जलाई गई थी। पुलिस ने इस पर मामला भी दोपहर में दर्ज किया था। इसके बाद शाम को एक अफवाह फैलाई गई कि जो पुतला जलाया गया, उसमे धार्मिक लिखावट का कुछ जलाया गया है।

तीन डीसीपी समेत 33 पुलिसकर्मी घायल हुए

उन्होंने कहा कि हिंसा में 200 के करीब लोगों ने हमला किया, जिसमें कई गाड़िया जलाईं। इस घटना में 33 पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं, जिसमें तीन डीसीपी भी घायल हुए हैं। एक डीसीपी पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया है। 11 पुलिस स्टेशनों की हद में संचार बंदी लगाई है।

एक ट्रॉली भरकर पत्थर मिलें हैं। पुलिस ने हथियार भी जब्त किए हैं, जिससे यह एक तरह का सुनियोजित हमला दिखाई देता है। पुलिस पर किया गया हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसा करने वाले लोगों पर कार्रवाई होगी।


Tags

Next Story