पटना: कांग्रेस नेता शकील अहमद खान के बेटे ने की खुदकुशी, सरकारी आवास में लगाई फांसी

कांग्रेस नेता शकील अहमद खान के बेटे ने की खुदकुशी, सरकारी आवास में लगाई फांसी
X

Congress Leader Shakeel Ahmed Khan's Son Commits Suicide :पटना। कांग्रेस नेता शकील अहमद खान के बेटे ने खुदकुशी कर ली है। जानकारी के मुताबिक, शकील अहमद खान के बेटे ने पटना में सरकारी आवास के कमरे में फांसी लगाई है। सचिवालय डीएसपी ने इस घटना की पुष्टि की है। मौके पर पुलिस के अधिकारी पहुंच गए हैं।

बताया जा रहा है कि, फिलहाल कांग्रेस विधायक शकील खान बिहार से बाहर हैं। कांग्रेस नेता के बेटे का नाम अयान था और उसकी उम्र 18 साल थी। उसने पिता के फ्लैट में खुदकुशी की है।एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बताया जा रहा है कि रविवार रात आयान खाना खाकर सो गया था। सुबह जब लोगों ने देखा तो कमरे में उसका फंदे से शव लटका हुआ था। कांग्रेस नेता के बेटे की मौत के बाद पूर्णिया से निर्दलीय सांसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। पप्पू यादव ने एक्स पर अपनी बात रखी है।

इस घटना के बाद बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन भी शकील अहमद खान के घर पहुंचे। यहां शाहनवाज हुसैन ने कहा कि शकील अहमद खान यहां नहीं हैं। उनके बेटे ने सुसाइड किया है। कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो बॉडी मिली। अयान पढ़ाई कर रहा था। सब अच्छा था। सुसाइड क्यों किया पता नहीं लेकिन पढ़ाई का दबाव हो सकता है।

Tags

Next Story