Congress Candidate List: महाराष्ट्र चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 23 उम्मीदवारों के नाम नाम का ऐलान

Congress Candidate Second List for Maharashtra Election 2024 : महाराष्ट्र। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 23 उम्मीदवारों के नाम दिए गए हैं। बता दें कि, कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 48 और दूसरी लिस्ट में 23 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। इस तरह कांग्रेस ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए कुल 71 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है।
इस लिस्ट में कांग्रेस ने डिप्टी सीएम और बीजेपी के उम्मीदवार देवेंद्र फडणवीस के सामने दक्षिण नागपुर से गिरीश कृष्णराव पांडव को उम्मीदवार बनाया है। श्रीरामपुर के विधायक लहू कांडे का टिकट कट गया है। उनकी जगह पर हेमंत ओगले को उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस द्वारा जारी की गई लिस्ट में सावनेर से सुनील केदार की पत्नी अनुजा केदार को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के सामने एक मजबूत उम्मीदवार सुरेश भोयर को मौका दिया गया है।
कांग्रेस ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए जारी की गई दूसरी लिस्ट में मुंबई की 3 सीटों पर भी उम्मीदवारों का ऐलान किया है। इनमें कांदिवली, चारकोप और साइन कोलीवाडा शामिल हैं। कांदिवली ईस्ट से कालू बढ़ेलिया को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, चारकोप से यशवंत जयप्रकाश सिंह को कैंडिडेट चुना गया है। इसके अलावा, साइन कोलीवाडा सीट से गणेश कुमार यादव कांग्रेस प्रत्याशी हैं।
यहाँ देखिये कैंडिडेट्स की पूरी लिस्ट