केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन की माँ का हुआ निधन, केन्द्रीय मंत्रियों ने जताया शोक

X
By - स्वदेश डेस्क |6 Sept 2020 4:18 PM IST
Reading Time: नईदिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन की माता जी का रविवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 89 वर्ष की थीं। रविवार सुबह डॉ हर्षवर्धन ने ट्वीट करके जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि वे विशाल व्यक्तित्व की धनी, मेरी पथप्रदर्शक, दार्शनिक रहीं हैं। उनकी कमी को जीवन में कोई नहीं भर सकता। दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें। उनके ट्वीट के बाद कई केन्द्रीय मंत्रियों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की। इनमें केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, निर्मला सीतारमण शामिल हैं।
Next Story