भाजपा का आरोप, गांधी परिवार को विरासत में मिला भ्रष्टाचार, क्या आप जानते है नेहरू सरकार में हुआ था पहला घोटाला

भाजपा का आरोप, गांधी परिवार को विरासत में मिला भ्रष्टाचार, क्या आप जानते है नेहरू सरकार में हुआ था पहला घोटाला
X

नईदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि भ्रष्टाचार गांधी परिवार को विरासत में मिला है।भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने गांधी परिवार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उसे भ्रष्टाचार विरासत में मिला है। पीढ़ी दर पीढ़ी भ्रष्टाचार के मामलों में लिप्त रही है।उन्होंने कहा कि 2013 से नेशनल हेराल्ड केस की जांच हो रही है।


उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे चंद्रभान गुप्ता ने भी नेशनल हेराल्ड केस के बारे में लिखा है। यही नहीं, संबित पात्रा ने आगे कहा कि गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे में लिखी बातों ने भी गांधी परिवार की सच्चाई खोल कर रख दी है। आजाद ने अपने खत में साफ लिखा कि कांग्रेस के मौजूदा दुर्दशा के लिए राहुल गांधी जिम्मेदार हैं। यहां पर सिर्फ रिमोट कंट्रोल मॉडल पर सरकार चल रही है। पात्रा ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी जमानत पर बाहर हैं। हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय और अन्य जांच एजेंसियों की ओर से उन्हें जांच के लिए बुलाया गया तो कांग्रेस ने जांच एजेंसियों पर दबाव बनाने की कोशिश की।

नेहरू सरकार का पहला घोटाला -

भाजपा द्वारा नेहरू-गांधी परिवार पर भ्रष्टाचार की विरासत को आगे बढ़ाने की सचाई में कितना दम है तो बता दें की देश का पहला घोटाला आजादी के महज एक साल बाद नेहरू सरकार के काल में साल 1948 में हुआ था। आजाद भारत का पहला सबसे चर्चित घोटाला था जीप घोटाला। इस घोटाले को अंजाम दिया था तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू सरकार द्वारा लंदन में पदस्थ किए गए भारतीय उच्चायुक्त वीके कृष्ण मेनन ने। मेंनन ने लंदन की एक कंपनी से भारतीय सेना के लिए 200 जीप खरीदने का सौदा किया था। जिस कंपनी के साथ ये डील की गई थी।

उस कंपनी में सिर्फ 2-3 लोग ही थे। यहां तक कि उस कंपनी को नाम मात्र की पूंजी से खड़ा किया गया था। इस फर्जी कंपनी से हुए सौदे का मेनन ने अपने प्रभाव का गलत इस्तेमाल किया था। घोटाले का खुलासा होते ही देश में हंगामा बच गया था। लेकिन नेहरू ने अपनी साख बचाने के लिए मामले को दबा दिया था।


Tags

Next Story