पाकिस्तान ने पुंछ में फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, मिला करारा जवाब
X
By - Swadesh Digital |28 Feb 2019 9:30 AM IST
Reading Time: जम्मू। पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा पर गुरूवार सुबह पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की। इस दौरान पड़ोसी देश द्वारा जिले की नियंत्रण रेखा पर स्थित कृष्णा घाटी में भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर मोर्टार दागे गए। भारतीय जवान भी पाकिस्तान की इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। इसमें किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। समाचार लिखे जाने तक गोलीबारी जारी थी।
Next Story