जनता का क्रोध कर रहा विपक्ष को एकजुट

नई दिल्ली। कांग्रेस के भारत बंद से अलग सोमवार को आयोजित रैली में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता सीताराम येचुरी ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों के चलते जनता में रोष पैदा हो रहा है, जो विपक्षी दलों को सरकार के खिलाफ एकजुट कर रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष आगे भी एकजुट होकर सरकार के खिलाफ आंदोलन करता रहेगा।

दिल्ली के जतंर-मंतर पर आयोजित रैली में सात वाम पार्टियों ने मिलकर रैली का आयोजित किया और उनके नेताओं ने संसद मार्ग स्थित थाने पर जाकर गिरफ्तारियां दी। इसमें माकपा, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी), फारवर्ड ब्लाक, भाकपा(माले), सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) और गदर पार्टी ऑफ इंडिया ने भाग लिया। आम आदमी पार्टी के नेता भी इस रैली में शामिल हुए जिसमें अतिशि मारलेना प्रमुख थी।

येचुरी ने कहा कि देश में तेल की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है, जिसके चलते आम आदमी परेशान और मोदी सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है। उन्होंने वह अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भी जनता के मुद्दे नहीं बल्कि दोबारा कैसे सत्ता में आए इसको लेकर चर्चा कर रहे हैं। अमित शाह के पचास सालों तक भाजपा के शासन करने के बयान पर येचुरी ने कहा कि मोदी सरकार अगले 50 सालों तक सत्ता में नहीं आएगी। उन्होंने लोगों से मोदी सरकार के खिलाफ आगे आने को कहा। उन्होंने कहा कि 21 राज्यों में भाजपा की सरकार है लेकिन कोई भी तेल की कीमतों में करों की दर हटाकर कमी लाने की कोशिश नहीं कर रहा है।

Tags

Next Story