राहुल गांधी को कोरोना, वैक्सीन के बाद याद आई महंगाई, सरकार पर कसा तंज

नईदिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कोरोना, वैक्सीन, किसान जैसे मुद्दों के बाद अब महंगाई की याद आई है। वह लंबे समय से केंद्र सरकार से कोरोना और टीकाकरण पर सवाल पूछ रहे है। इसी बीच आज उन्होंने महंगाई से जुड़े एक सर्वे को लेकर केंद्र सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा है कि 'जनता हताश है क्योंकि देश में टैक्स वसूली का राज है।'।
जनता हताश है
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 17, 2021
क्योंकि देश में टैक्स वसूली का राज है।#TaxExtortionRaj pic.twitter.com/nze3skbm1x
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को ट्वीट कर सरकार के टैक्स वसूली प्रक्रिया पर सवाल खड़ा किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा, "जनता हताश है क्योंकि देश में टैक्स वसूली का राज है।" अपने इस ट्वीट के साथ राहुल ने एक खबर भी साझा की है, जिसमें एक सर्वे का जिक्र किया गया है कि टैक्स वसूली से आज जनता काफी परेशान है। सर्वे के अनुसार, वर्तमान में महामारी और महंगाई से अधिकांश भारतीय परेशान हैं। सर्वे में यह भी बताया गया है कि 79 प्रतिशत लोग मानते हैं कि उनकी आमदनी घटेगी। जबकि 49 प्रतिशत लोगों को लगता है कि इस साल उनकी बचत घट जाएगी।