सोनिया गांधी ने पंजाब कांग्रेस में चल रहे विवाद को समाप्त करने लिए बनाई समिति

X
By - स्वदेश डेस्क |29 May 2021 6:34 AM
Reading Time: नईदिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पंजाब में पार्टी के अंदर चल रहे विवाद को खत्म करने के लिए शुक्रवार को तीन सदस्य समिति का गठन किया है।राज्य सभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे समिति का नेतृत्व करेंगे।
इसके अलावा इसमें कांग्रेस महासचिव व पंजाब के प्रभारी हरीश रावत और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जेपी अग्रवाल शामिल होंगे। समिति अपनी पहली बैठक शनिवार सुबह कांग्रेस मुख्यालय में करेगी।उल्लेखनीय है कि पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के बीच तकरार चल रही है। इस तकरार में पार्टी के कई अन्य नेता भी शामिल हैं।
Next Story