Success Story of हर्षित गोधा: भोपाल में एवोकाडो की खेती कर कमा रहे हैं करोड़ों रुपये...

Success Story of  हर्षित गोधा: भोपाल में एवोकाडो की खेती कर कमा रहे हैं करोड़ों रुपये...
ब्रिटेन से डिग्री हासिल कर की खेती दरअसल हम मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के युवा हर्षित गोधा (Harshit Godha, Bhopal) बात कर रहे हैं।

कोरोना काल के बाद लोगों की लाइफस्टाइल में काफी अंतर देखने को मिला है। महामारी के दो सालों ने लोगों को जिंदगी से रूबरू करवा दिया। आज देश की युवा पीढ़ी धीरे-धीरे खेती की अहमियत को समझ रही है। उसके बारे में जानना चाह रही है। सीखना चाह रही है। तभी तो देश को छोड़ विदेशों से पढाई करके युवा अब वापस अपनी धरती की ओर आ रहें हैं।

ब्रिटेन से डिग्री हासिल कर की खेती

दरअसल हम मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के युवा हर्षित गोधा (Harshit Godha, Bhopal) बात कर रहे हैं। जिन्होंने ब्रिटेन से डिग्री हासिल करने के बाद एवोकाडो की खेती (Avocado Farming with Israeli Technique) करना शुरू कर दिया। इसके लिए इजराइल के वैज्ञानिकों से हर्षित गोधा ने ट्रेनिंग ली और आज राजधानी भोपाल में वो एवोकाडो की व्यावसायिक खेती कर रहे हैं।

विदेशी फल है एवोकाडो

एवोकाडो का नाम सुन आप समझ गए होंगे की यह एक विदेशी फल है, जो पोषण से भरपर होने के साथ एक बेहतर फल है। साथ ही ये आमदनी का भी बेहतरीन स्रोत है। आज हर्षित गोधा भोपाल में पांच एकड़ खेत में 1800 पौधे लगाकर एवोकाडो की खेती कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने इजराइली से खेती सीख कर इसका पूरा सेटअप भोपाल में तैयार किया है। हर्षित ने एवोकाडो की खेती के लिए अपना सालों से चला आ रहा फैमली बिजनेस भी छोड दिया।

ऐसे की जाती है खेती

भोपाल में एवोकाडो की खेती कर अब वो सोशल मीडिया के जरिए देश के युवाओं को प्रोत्साहित कर रहे हैं। मीडिया से चर्चा करते हुए हर्षित गोधा ने बताया था कि, एवोकाडो के पौधों को सही तरह से लगाने के लिए उन्हें सालभर तक एक संतुलित वातावरण में रखना पड़ता है। ऐसा करने से ये मिट्टी और जलवायु के मुताबिक खुद को ढाल लेते हैं। इसके बाद ही इनकी रोपाई खेत में की जाती है।

Tags

Next Story