Home > मनोरंजन > अभिनेता पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

अभिनेता पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

हादसे के बाद पंकज त्रिपाठी को लोग दे रहे सांत्वना

अभिनेता पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर
X

बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी की बहन सरिता तिवारी और जीजा राजेश तिवारी के साथ दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। जिसमें अभिनेता के जीजा की मौके पर मौत हो गयी, जबकि पंकज त्रिपाठी की बहन गंभीर रूप से घायल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटना शाम करीब साढ़े चार बजे दिल्ली-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर निरसा बाजार में हुई, जहाँ दंपति साथ में कार पर यात्रा कर रहे थे, जिस दौरान कार सड़क डिवाइडर से टकरा गई। वे बिहार के गोपालगंज जिले से पश्चिम बंगाल जा रहे थे।

वहीं, धनबाद के एसएनएमसी अस्पताल में पंकज त्रिपाठी की बहन सरिता को भर्ती कराया गया है। उनका इलाज चल रहा है और फिलहाल उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि उनके जीजा रेलवे में नौकरी करते थे। उनकी पोस्टिंग चित्तरंजन में थी। उनका एक्सीडेंट कैसे हुआ? फिलहाल इसको लेकर ज्यादा जानकारी नहीं है।

गौरतलब है, अगस्त 2023 में पंकज त्रिपाठी ने अपने पिता पंडित बनारस तिवारी को खो दिया। वहीं अभिनेता पंकज त्रिपाठी के वर्कफ़्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार मर्डर मुबारक में देखा गया था। फिल्म मर्डर मुबारक में सारा अली खान, विजय वर्मा, आदित्य रॉय कपूर, करिश्मा कपूर, डिंपल कपाड़िया, संजय कपूर, टिस्का चोपड़ा, सुहैल नैय्यर और कुणाल खेमू जैसे कई सितारे शामिल हैं। होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित और दिनेश विजान द्वारा निर्मित, मर्डर मुबारक का प्रीमियर 15 मार्च को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हुआ।

Updated : 21 April 2024 7:00 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top