सामंथा से तलाक के 3 साल बाद नागा चैतन्य ने की सगाई, शोभिता धुलिपाला संग सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

सामंथा से तलाक के 3 साल बाद नागा चैतन्य ने की सगाई, शोभिता धुलिपाला संग सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
नागा चैतन्य ने तीन साल के लम्बे रिलेशनशिप के बाद शोभिता धुलिपाला संग आखिरकार सगाई कर ली। दोनों ने आज यानी 8 अगस्त को सगाई की। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की।

एक्ट्रेस सामंथा प्रभु से तलाक के तीन साल बाद नागा चैतन्य ने आज सगाई कर ली। इनकी सगाई की तस्वीरें नागा के पिता नागार्जुन ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। जहाँ वे शोभिता की नए परिवार में स्वागत कर रहें हैं। सोशल मीडिया पर आई तस्वीरों में कपल ट्रेडिशन लुक में दिखाई दे रहें हैं। फोटो में शोभिता पीच और गुलाबी रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं चैतन्य ह्वाइट कुर्ता पायजामा में काफी हैंडसम लग रहे हैं। इन तस्वीरों को देख कर फैंस उन्हें बधाई दे रहें है। और उनके अच्छे खुशहाल जीवन की कामना भी कर रहें हैं। कपल की सगाई नागार्जुन के घर पर ही हुई है। जानिए पोस्ट करते हुए उन्होंने क्या लिखा।


नागार्जुन ने तस्वीरें शेयर करते हुए क्या लिखा

नागा के पिता नागार्जुन ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘हमें अपने बेटे नागा चैतन्य की सगाई शोभिता धुलिपाला से करते हुए बेहद खुशी हो रही है। आज सुबह 9:42 बजे हुई!! हमें शोभिता का अपने परिवार में स्वागत करते हुए बेहद खुशी हो रही है। हैप्पी कपल को बधाई! मैं उनके सुखी जीवन की कामना करता हूं। ! 8.8.8 अनंत प्रेम की शुरुआत’। आपको बता दें कि शोभिता के संग नागा चैतन्य की ये दूसरी शादी होगी। इससे पहले नागा चैतन्य की शादी सामंथा रूथ प्रभु से हुई थी। इनकी शादी 2017 में हुई थी, लेकिन साल 2021 में दोनों ने अलग होने की घोषणा कर दी।

सामंथा के साथ ख़त्म हुआ रिश्ता

एक्ट्रेस सामंथा के साथ नागा का रिश्ता वैसे तो कई साल पहले ही ख़तम हो गया लेकिन आज दूसरी सगाई करके सारी अफवाहों पर हमेशा के लिए पूर्ण विराम लग गया। अपनी शादी को ख़तम करने के बाद एक्ट्रेस सामंथा काफी ज्यादा डिप्रेशन में जा चुकी थी। उन्होंने इस बात को कई बार अपने इंटरव्यू में भी कहा। ये भी कहा जाता है कि सामंथा रूथ प्रभु से तलाक के बाद नागा चैतन्य शोभिता धुलिपाला को डेट करने लगे थे। जिसका असर एक्ट्रेस पर लाफ़ी गहरा पड़ा था।


Tags

Next Story