मोदी सरकार 2.0 रिकॉर्ड : ये हैं वो 10 विधेयक जो दोनों सदनों में हुए पास

X
By - Swadesh News |1 Aug 2019 1:52 PM IST
Reading Time: वेब डेस्क। आम चुनावों 2019 में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद 17वीं लोकसभा के पहले बजट सत्र में अब तक मोदी सरकार ने संसद में 10 विधेयक पारित कर एक और जीत दर्ज की है। बजट सत्र में ही रिकॉर्ड संख्या में दोनों सदनों में बिल पारित किए गए हैं। पिछले 15 वर्षों में उद्घाटन और बजट सत्र में किसी भी सरकार द्वारा यह सबसे अच्छा प्रदर्शन है। विपक्षी दलों ने विधेयकों के पारित होने पर कथित आरोप लगाया है कि उन्हें बिना किसी जांच के पारित कर दिया गया।
ये हो वो विधेयक जो दोनों सदनों में पारित हुए है... जिसमे बहुचर्चित तीन तलाक बिल भी शामिल है।
- मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक 2019
- भारतीय चिकित्सा परिषद (संशोधन) विधेयक, 2019
- कंपनी (संशोधन) विधेयक, 2019
- अनियमित जमा योजनाओं पर प्रतिबंध विधेयक, 2019
- जम्मू और कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक
- आधार और अन्य कानून (संशोधन) विधेयक, 2019
- नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र बिल, 2019
- होम्योपेथी केंद्र परिषद (संशोधन) विधेयक, 2019
- विशेष आर्थिक क्षेत्र (संशोधन) विधेयक, 2019
- केंद्रीय शैक्षिक संस्थान (शिक्षकों के संवर्ग में आरक्षण) विधेयक, 2019
Next Story