Geeta Mahotsav: भोपाल में बनेगा रिकार्ड, एक हजार से ज्यादा आचार्य एक स्वर में करेंगे गीता पाठ

Geeta Mahotsav
Geeta Mahotsav : भोपाल। मध्य प्रदेश में गीता जयंती के अवसर पर राजधानी भोपाल और उज्जैन में बड़े-बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होने वाला है। इस दौरान राजधानी भोपाल में एक हजार से ज्यादा आचार्य एक साथ गीता का पाठ करेंगे। गीता महोत्सव 8 से 11 दिसंबर तक गीता पाठ कराया जाएगा। इस दौरान अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित भजन संध्या भी आयोजित की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, उज्जैन के सांदीपनि आश्रम में भगवान श्रीकृष्ण ने शिक्षा ग्रहण की थी। इस वजह से राज्य सरकार ने प्रदेश के अलग- अलग जगहों पर गीता जयंती मनाने का फैसला किया है। अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए भगवान श्रीकृष्ण के जीवन के विविध पक्षों और श्रीमद्भागवत गीता के सार्थक संदेशों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा।
उज्जैन में 8 दिसंबर को मनोज मुंतशिर गीता संवाद करेंगे। गुरु सांदीपनि पर केंद्रित महानाट्य भी होगा। वहीं 10 दिसंबर को शास्त्रीय गायिका कलापिनी कोमकली श्री कृष्ण भजन प्रस्तुत करेंगी। इसके बाद भोपाल के नेहरू स्टेडियम में 11 दिसंबर को हजारों आचार्य गीता का सस्वर पाठ करेंगे। 1350 आचार्य के साथ सस्वर गीता पाठ का रिकॉर्ड तोड़ा जाएगा। भोपाल में साधो बैंड की भीसंगीतमयी प्रस्तुतियां होगी।
गौ एवं गोवर्धन आधारित और श्रीमद्भागवत गीता पुराण आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसके अलावा कुरूक्षेत्र हरियाणा में आयोजित तीन दिवसीय गीता जयंती कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 दिसंबर को शामिल होंगे।