Health News: दही और योगर्ट दोनों में से सेहत के लिए कौन सा है ज्यादा फायदेमंद? जानें

Health News: गर्मियों में दही और ग्रीक योगर्ट का सेवन आम हो जाता है। जहां भारतीय भोजन में दही का महत्वपूर्ण स्थान है, वहीं फिटनेस के प्रति जागरूक लोग ग्रीक योगर्ट को अपनी डाइट में शामिल कर रहे हैं। लेकिन सवाल यह है कि दोनों में से कौन ज्यादा फायदेमंद है? आइए न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स से जानते हैं-
किसमें है ज्यादा प्रोटीन
अगर आप मसल्स बिल्डिंग या हाई-प्रोटीन डाइट पर हैं, तो ग्रीक योगर्ट बेहतर विकल्प हो सकता है। इसमें दही की तुलना में अधिक प्रोटीन होता है, जिससे यह पेट को लंबे समय तक भरा रखने और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
कैल्शियम: हड्डियों के लिए कौन बेहतर?
दही और ग्रीक योगर्ट दोनों ही कैल्शियम से भरपूर होते हैं, लेकिन दही में इसकी मात्रा ज्यादा होती है। यह हड्डियों को मजबूत बनाने और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से बचाने में सहायक है।
वजन घटाने के लिए क्या सही है?
अगर आप वेट लॉस कर रहे हैं या डायबिटीज से पीड़ित हैं, तो दही बेहतर विकल्प है। इसमें ग्रीक योगर्ट की तुलना में कम कैलोरी और फैट होता है। वहीं, बाजार में मिलने वाले कुछ ग्रीक योगर्ट में अतिरिक्त चीनी और एडिटिव्स होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं।
पाचन और इम्यूनिटी के लिए क्या सही है?
दही में अधिक मात्रा में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने और इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करते हैं।