Dengue: जानलेवा है डेंगू, मल्टीआर्गन फेल्योर से हो रहीं मौत

Dengue: डेंगू एक मच्छर जनित बीमारी है, लेकिन हाल के वर्षों में इसके गंभीर रूप में होने वाले मामलों में वृद्धि देखी गई है। इन गंभीर मामलों में सबसे चिंताजनक है मल्टीआर्गन फेल्योर। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर के कई अंग एक साथ काम करना बंद कर देते हैं। डेंगू के गंभीर रूप में, वायरस शरीर के अंदर कई अंगों को प्रभावित कर सकता है, जिससे उनके काम करने की क्षमता कम हो जाती है। सबसे ज्यादा खतरा बुजुर्ग, बच्चों, गर्भवती महिलाओं और शारीरिक रूप से कमजोर लोगों को ज्यादा होता है।
यह है मल्टीआर्गन फेल्योर
डेंगू में प्लेटलेट्स की संख्या तेजी से कम हो जाती है। प्लेटलेट्स रक्त का थक्का बनाने में मदद करते हैं। जब उनकी संख्या कम होती है, तो रक्तस्राव का खतरा बढ़ जाता है। इतना ही नहीं यह वायरस शरीर के अंदर सूजन पैदा करता है। यह सूजन अंगों को नुकसान पहुंचा सकती है और उनके काम करने की क्षमता को कम कर सकती है। डेंगू वायरस रक्त वाहिकाओं को भी नुकसान पहुंचा सकता है। इससे रक्त का प्रवाह प्रभावित होता है और अंगों को पर्याप्त ऑक्सीजन और पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं।
मल्टीआर्गन फेल्योर के लक्षण
तेज बुखार, सिरदर्द, जोड़ों में दर्द, मांसपेशियों में दर्द, उल्टी, दस्त, पेट दर्द, सांस लेने में तकलीफ आदि।
बचाव के उपाय
- मच्छरदानी का उपयोग करें।
- कूलर, फि्रज या घर के आसपास पानी का जमाव न होने दें।
- डेंगू का मच्छर साफ पानी में पनपता है। इसके लिए घर के आसपास पानी को हटाएं।
- जलभराव वाले क्षेत्र में दवा का छिड़काव करें।