Facial yoga: फेशियल योग से बढ़ेगा चेहरे का नेचुरल ग्लो, ब्लड सर्कुलेशन भी होगा सही, जानिए क्या है फायदे

फेशियल योग से बढ़ेगा चेहरे का नेचुरल ग्लो, ब्लड सर्कुलेशन भी होगा सही, जानिए क्या है फायदे
आजकल लोग अपने चेहरे पर ग्लो लाने के लिए बहुत सारे चीजें करते है। जैसे अलग- अलग तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना। लेकिन इससे उनके चेहरे को काफी नुकसान पहुंचता है। ऐसे में फेशियल योग काफी ज्यादा फायदेमंद है।

योग हमेशा से शरीर के लिए फायदेमंद रहा है। इससे शरीर में काफी फुर्ती और चेतना बनी रहती है। आजकल चेहरे पर ग्लो लाने के लिए भी लोग फेशियल योग करते है। इससे चेहरे पर ताजगी और चमक बनी रहती है। इसके अंतर्गत लोग अपने चेहरे, गर्दन और मांसपेशियों की एक्सरसाइज करते है। इससे मांसपेशियां निरंतर काम करती रहती है। चेहरे पर रिलैक्स का भाव भी नजर आता है। इसमें किसी भी तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं होता जिसकी वजह से कुछ नुकसान नहीं होता।


क्या है फेशियल योग के फायदे

फेशियल योग से क्या होता है सबसे पहले यह जान लेना सबसे ज़रूरी है। जैसे हम अपने शरीर को अच्छा रखने के लिए जिम और योग करते है वैसे ही चहरे को अच्छा और सुन्दर रखने के लिए फेशियल योग किया जाता है। इसमें बहुत सारी क्रियाएं होती है। ऐसा बिलकुल भी ज़रूरी नहीं होता कि आप सारी चीजे एक साथ करें लेकिन आप थोड़ी- थोड़ी क्रिया करके इस योग को कर सकते है। फेशियल योग से स्किन टाइट बना रहता है। फाइन लाइन और झुर्रियों से आपको बचा कर रखता है। लेकिन यह प्रक्रिया काफी स्लो होती है। इसीलिए इस योग का असर काफी समय बाद दिखता है।

ब्लड सर्कुलेशन और तनाव भी करता है कम

फेशियल योग सिर्फ चेहरे की चमक लाने में ही फायदेमंद नहीं होती है बल्कि इससे ब्लड सर्कुलेशन भी काफी अच्छा बना रहता है। फेशियल योग से स्किन के साथ साथ दिमाग की टेंशन भी दूर रहती है। मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। समय से पहले चेहरे को लटकने नहीं देता। गाल ऊपर की तरफ बनें रहते है जिसे हम टोन लाइन कहते है। आजकल लोग ग्लो के लिए पता नहीं क्या क्या करते है। क्योंकि उन्हें फेशियल ग्लो के बार में इतना ज्यादा नहीं पता है।

Tags

Next Story