Weight Loss: केवल 7 दिनों में वजन कैसे घटायें? जानें GM Diet क्या है, कैसे करें इसे फॉलो

केवल 7 दिनों में वजन कैसे घटायें? जानें GM Diet क्या है, कैसे करें इसे फॉलो
X
Weight Loss: जिन लोगों का वजन काफी ज्यादा है और वो अपने खान- पान में भी ज्यादा दिनों की कमी नहीं रख सकते उनके लिए यह GM डाइट बहुत फ़ायदेमंत है।

Weight Loss: हर व्यक्ति चाहता है कि वो शारीरिक तौर पर एकदम फिट रहे। जो लोग अपने बॉडी फैट से परेशान हैं वो यही सोचते हैं कि ऐसा क्या डाइट किया जाए कि उनकी बॉडी एकदम फिट हो जाए और उनका मोटापा ख़त्म हो जाए। जो लोग अधिक मोटे हैं वो आये दिन डाइट पर रहते हैं लेकिन जैसे ही वो कुछ बाहर का खाते हैं उनका शरीर फिर से वैसा ही हो जाता है। ऐसे में उन लोगों को GM डाइट जरूर फॉलो करना चाहिए। इससे सिर्फ सात दिनों में उन्हें अंतर जरूर दिखने लगेगा।

GM डाइट के बारे में अगर हम बात करें तो यह सात दिनों का वेट लॉस प्रोग्राम जैसा होता है। इसे सबसे पहले 1985 में जनरल मोटर्स कंपनी के कर्मचारियों के लिए बनाया गया था। इसमें सात दिनों तक अलग अलग किस्म की चीजें खानी होती हैं। इसके अलावा इसमें सबसे ज्यादा पानी पीने की सलाह दी जाती है। जानें क्या ये GM डाइट प्रोग्राम। कैसे करें इसे फॉलो-

पहले दिन फल खाएं

इसमें पहले दिन हमें सिर्फ फल खाने होते हैं। उन फलों में केवल तरबूज, सेब, संतरा, पपीता इन्ही अब का सेवन किया जाता है। पहले दिन केला बिल्कुल नहीं खाया जाता। और पूरे दिन भर में कम से कम 8 से 12 ग्लास पानी पीना चाहिए। ऐसा करके हम पहले दिन अपने बॉडी को डिटॉक्स करते हैं।

दूसरे दिन सब्जी का सेवन करें

दूसरे दिन हमें खाने में उबली और कच्ची सब्जियों का सेवन करना चाहिए। आलू का सेवन केवल सुबह नाश्ते में कर सकते हैं। वो भी उबला हुआ। तेल मसाले का इस्तेमाल बिलकुल न करें। ऐसा करके फाइबर और पोषक तत्व हमारे शरीर को पूरा दिन ऊर्जा देते हैं।

तीसरे दिन फल और सब्जी का सेवन

डाइट के तीसरे दिन फल और सब्जी का सेवन करें। इस दिन केला और आलू से पहरेज करें। इससे शरीर को संतुलित पोषण मिलने लगता है।

चौथे दिन केला और दूध

चौथे दिन आप दिनभर में 6-8 केले और 3-4 गिलास दूध पी सकते हैं। ऐसा करने पर आपके शरीर में ऊर्जा और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी नहीं महसूस होगी। इस दिन आप हल्का वेजिटेबल सूप भी पी सकते हैं।

पांचवें दिन इसका करें इस्तेमाल

डाइट के पांचवे दिन आप एक कप ब्राउन राइस, 6-7 टमाटर और प्रोटीन जैसे पनीर या मूंग की दाल खा सकते हैं। जिन लोगों को नॉन वेज पसंद है वो चिकन या मछली खा सकते हैं। इसे खाने से पांचवे दिन आपके शरीर में आयरन और फाइबर की कमी पूरी हो जाएगी।

छठवें दिन ब्राउन राइस और सब्जियां खाएं

डाइट के छठवें दिन आपको ब्राउन रास और सब्जी खानी होगी। पानी का सेवन ज्यादा से ज्यादा करना होगा। ऐसा करने से आपको फाइबर और एनर्जी दोनों मिलेगी।

सांतवें दिन का डाइट

GM डाइट के आखिरी दिन आपको ब्राउन राईस, फ्रेश फल और जूस का सेवन करना है। क्योंकि इसके सेवन से आप हल्का फील करेंगे और शरीर में ताजगी आएगी।

जानकारी के लिए बता दें कि यह केवल शार्ट टर्म वजन घटाने के लिए हैं इसे आप लम्बे समय तक फॉलो न करें। और अगर इस डाइट को करते समय आपके शरीर में किसी भी तरह की परेशानी हो रही हो तो आप तुरंत डॉक्टर के पास जाए।

Tags

Next Story