Vitamin D: विटामिन डी की कमी बन रही हड्डियों की दुश्मन, 40 के बाद रखें खास ख्याल

विटामिन डी की कमी बन रही हड्डियों की दुश्मन, 40 के बाद रखें खास ख्याल
X
Vitamin D: बढ़ती उम्र के साथ हड्डियों में कमजोरी और दर्द की शिकायत बन जाती है। इसे इग्नोर करने की गलती बिलकुल भी न करें।

Vitamin D: बढ़ती उम्र के साथ हमारे शरीर में कई तरह की समस्या पैदा हो जाती है। इसमें से सबसे कॉमन हड्डियों का कमजोर होना और उसमे दर्द होना है। हमारे शरीर के लिए विटामिन दी बहुत जरूरी होता है। यह विटामिन शरीर के लिए उतना ही जरूरी है जितना कैल्शियम, क्योंकि विटामिन डी ही वह माध्यम है जो कैल्शियम को हड्डियों तक पहुंचाने का काम करता है। विटामिन डी के बिना शरीर कैल्शियम को पूरी तरह से अवशोषित नहीं कर पाता, चाहे उसकी मात्रा कितनी भी हो। शहरों में रहने वाले लोगों के लिए यह समस्या और भी ज्यादा होती है। धूप में बैठने का समय और जगह दोनों की कमी होती जा रही है। लोग सुबह से ही अपने काम में व्यस्त हो जाते हैं, और धूप में निकलना लगभग छूट ही गया है। इसी वजह से शहरों में रह रहे लोगों में विटामिन डी की कमी से ज्यादा हो रही है।

40 के बाद विटामिन डी की ज्यादा होती है कमी

उम्र बढ़ने के साथ शरीर की प्राकृतिक रूप से विटामिन डी बनाने की क्षमता भी घटने लगती है। खासकर 40 की उम्र पार करने के बाद यह कमी अधिक महसूस होने लगती है। बुजुर्ग ज्यादा समय घर के अंदर बिताते हैं, जिससे उनके शरीर को धूप से विटामिन डी नहीं मिल पाता। और अगर खानपान भी संतुलित न हो तो स्थिति और बिगड़ जाती है। कमजोर हड्डियों के कुछ आम संकेतों में मांसपेशियों में लगातार दर्द, कमर या घुटनों में अकड़न, चलने में असंतुलन और मामूली चोट में भी हड्डियों का टूट जाना शामिल हैं। इन लक्षणों को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है।

इस गंभीर समस्या से बचाव के लिए जरूरी है कि रोजाना कम से कम 15-20 मिनट सुबह की हल्की धूप में बैठा जाए। इसके साथ ही विटामिन डी वाले पदार्थ जैसे दूध, दही, अंडा, मछली और मशरूम को आहार में शामिल करें। अगर इन उपायों से भी कमी दूर न हो तो डॉक्टर से सलाह लेकर सप्लीमेंट लेना फायदेमंद हो सकता है।

Tags

Next Story