Live

Holi Celebration 2025 Live: देश में धूमधाम में मन रहा होली का त्योहार, बिहार में बुलडोजर पर होली

Holi Celebration 2025 Live
X

Holi Celebration 2025 Live 

Holi Celebration 2025 Live : नई दिल्ली। पूरे देश में आज रंगों का त्योहार होली हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई हस्तियों ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। जुमा और होली एक साथ होने के चलते कई जगह हाई अलर्ट जारी किया गया है।

Live Updates

  • 14 March 2025 9:18 AM IST

    देशवासियों की एकता के रंग और प्रगाढ़ हो - पीएम मोदी

    पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि, आप सभी को होली की ढेरों शुभकामनाएं। हर्ष और उल्लास से भरा यह पावन-पर्व हर किसी के जीवन में नई उमंग और ऊर्जा का संचार करने के साथ ही देशवासियों की एकता के रंग को और प्रगाढ़ करे, यही कामना है।

  • 14 March 2025 9:16 AM IST

    राष्ट्रपति ने दी होली की शुभकामनाएं

    Holi Celebration 2025 Live : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को होली की बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा कि रंगों के त्योहार होली के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। हर्षोल्लास का यह त्योहार एकता, प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है। यह त्योहार भारत की अनमोल सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक है। इस पावन अवसर पर आइए हम सब मिलकर मां भारती की सभी संतानों के जीवन में निरंतर प्रगति, समृद्धि और खुशियों के रंग भरने का संकल्प लें।

Tags

Next Story