Mamata Banerjee News: बंगाल की राजनीति में फिर उलट- फेर, ममता बनर्जी का यू- टर्न 24 घंटे के भीतर इंडिया गठबंधन को समर्थन, जाने पूरा समीकरण

Mamata Banerjee News: बंगाल की राजनीति में फिर उलट- फेर, ममता बनर्जी का यू- टर्न 24 घंटे के भीतर इंडिया गठबंधन को समर्थन, जाने पूरा समीकरण
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर पलटी मार ली है। 24 घंटे के भीतर ही ममता ने अपने बयान के उलट एक और बयान दे दिया है कि वे इंडिया गंठबंधन को बाहर से समर्थन देंगी

Mamata Banerjee News: कलकत्ता। पंश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर बड़ा उलट- फेर देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर पलटी मार ली है। 24 घंटे के भीतर ही ममता ने अपने बयान के उलट एक और बयान दे दिया है कि वे इंडिया गंठबंधन को बाहर से समर्थन देंगी अगर देश में इंडिया गठबंधन वाली सरकार बनी तो। इसके पहले भी बंगाल में सीटों के बटवारों के बीच जब गठबंधन से ताल मेल नहीं बन पाया था तो ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन से किनारा कर लिया था।

इस पूरे मामले पर राजनीतिक जानकारो का मानना है कि ममता बनर्जी का ये बयान से यही लगता है कि इंडिया गठबंधन में दरारा पड़ने लगी है। हालांकि ममता बनर्जी ने इस पर स्पष्टीकरण दिया है कि मैं पूरी तरह से भारत गठबंधन का हिस्सा हूं। इंडिया गठबंधन मेरे दिमाग की उपज थी। हम राष्ट्रीय स्तर पर एक साथ हैं और आगे भी साथ रहेंगे।”

यह स्पष्टीकरण उनकी "बाहरी समर्थन" वाली टिप्पणी के एक दिन बाद आया है, जिसके बाद उनके भाजपा के खिलाफ संयुक्त विपक्षी गठबंधन से बाहर निकलने की अटकलें लगाई जा रही थीं। साथ ही, ममता ने स्पष्ट किया कि हालांकि उनकी पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया ब्लॉक का हिस्सा है, लेकिन पश्चिम बंगाल में तृणमूल साझेदार सीपीएम और कांग्रेस के खिलाफ लड़ रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दोनों दलों ने राज्य में भाजपा से हाथ मिला लिया है। उन्होंने कहा, "बंगाल में सीपीएम और कांग्रेस पर भरोसा मत कीजिए। वे हमारे साथ नहीं हैं, वे यहां भाजपा के साथ हैं। मैं दिल्ली में उस (इंडिया गुट) के बारे में बात कर रही हूं।

Tags

Next Story