अरविंद केजरीवाल पर गौरव भाटिया ने साधा निशाना, कहा - ...किया है भ्रष्टाचार ईडी के पास जाऊं कैसे

नईदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आज आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रवर्तन निदेशालय के समन में शामिल न होने पर बड़ा हमला किया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने उन्हें भ्रष्ट बताया है। वहीं उनसे पहले शहजाद पूनावाला ने भी उन्हें भगोड़ा कहा था।
गौरव भाटिया ने कहा, 'अरविंद केजरीवाल जो कभी कहते थे कि हमें भारत से भ्रष्टाचार को खत्म करना है। अब ऐसे भ्रष्ट व्यक्ति बन गए हैं जो सोचते हैं वह कानून से ऊपर हैं। अरविंद केजरीवाल घबराए हुए हैं और कह रहे हैं 'लागा चुनरी में दाग छुपाऊं कैसे, किया है भ्रष्टाचार ईडी के पास जाऊं कैसे।' उन्होंने आगे कहा कि गौरव भाटिया ने कहा- अरविंद केजरीवाल ने समन वापस लेने के लिए ईडी को पत्र लिखा था। उन्होंने यह भी कहा कि 5 राज्यों में चुनाव हैं और मैं स्टार प्रचारक हूं, इसलिए समन का पालन नहीं करूंगा। जबकि डेटा कहता है कि AAP को मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में NOTA से भी कम वोट मिले।
भाजपा ने पूछा किस बात का डर -
भाजपा ने एक्स पर कहा कि अरविंद केजरीवाल को किस बात का डर है? क्या उन्होंने शराब उत्पाद शुल्क घोटाले में जेल में बंद मनीष सिसौदिया और संजय सिंह को छोड़ दिया है। केजरीवाल को ईडी के समन को नजरअंदाज करने के बजाय, आईएनडीआई गठबंधन को इनके भ्रष्टाचार के अनुभव से खुद को समृद्ध करना चाहिए। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि एक बार फिर अरविंद केजरीवाल तीसरे समन में शामिल नहीं हुए। इससे पता चलता है कि उनके पास छुपाने के लिए बहुत कुछ है और यही कारण है कि वह एक अपराधी की तरह फरार हैं। उनके मूंछ में तिनका है। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने मनीष सिसौदिया और संजय सिंह को जमानत नहीं दी है, और स्थापित किया कि पैसों का लेन-देन हुआ है। इस सबके बावजूद केजरीवल वही पुराना विक्टिम कार्ड खेल रहे हैं। अपने आप को दिल्ली का मालिक समझते हैं।