British YouTuber Miles Routledge: कौन है ब्रिटिश यूट्यूबर माइल्स रूटलेज जिसने भारत पर परमाणु बम गिराने की दी है धमकी

कौन है ब्रिटिश यूट्यूबर माइल्स रूटलेज जिसने भारत पर परमाणु बम गिराने की दी है धमकी

British YouTuber Miles Routledge: अपनी विवादास्पद ऑनलाइन मौजूदगी के लिए मशहूर यू.के. के यूट्यूबर माइल्स रूटलेज (Miles Routledge) गलत कारणों से फिर से चर्चा में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भारतीयों के खिलाफ नस्लभेदी टिप्पणी करके लोगों का ध्यान खींचा है। रूटलेज, जिन्होंने पहले 2021 में तालिबान के कब्जे के दौरान अफगानिस्तान में फंसे रहने के अपने भयावह अनुभव के लिए ध्यान आकर्षित किया था मगरअब माइल्स रूटलेज (Miles Routledge) अपने आपत्तिजनक पोस्ट के लिए आलोचनाओं के घेरे में आ गए हैं।

कैसे शुरू हुआ विवाद

विवाद तब शुरू हुआ जब रूटलेज ने एक मीम वीडियो शेयर किया जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन को परमाणु मिसाइल लॉन्च करते हुए दिखाया गया था। उन्होंने वीडियो के साथ एक भड़काऊ कैप्शन भी दिया। उन्होंने सुझाव दिया कि अगर वे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनते हैं, तो विदेशी शक्तियों की ओर से मामूली उकसावे के जवाब में भी परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने में संकोच नहीं करेंगे।

भारत पर भी करूंगा हमला

वीडियो पोस्ट करने के कुछ समय बाद ही रूटलेज ने भारत के खिलाफ एक खास धमकी देकर मामले को और तूल दे दिया। उन्होंने लिखा, "अरे, मैं तो बस भारत पर हमला कर सकता हूँ!" और उनकी भड़काऊ टिप्पणियों की तुरंत आलोचना की गई। रूटलेज यहीं नहीं रुके। उन्होंने एक अनाम यूजर का ट्वीट शेयर किया, जिसमें अपमानजनक भाषा और रूढ़िवादिता के साथ उनका मजाक उड़ाया गया। नस्लीय गालियों और आपत्तिजनक भाषा से बनी उनकी टिप्पणियों ने भारतीय समुदाय को निशाना बनाया।

Tags

Next Story