भारतीय नौसेना ने मालवाहक विदेशी जहाज को हाईजैक होने से बचाया

भारतीय नौसेना ने मालवाहक विदेशी जहाज को हाईजैक होने से बचाया
नौसेना ने अपने एक सर्विलांस एयरक्राफ्ट और युद्धक जहाज को भेजा और लगातार माल्टा के जहाज की निगरानी शुरू कर दी थी।

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अरब सागर में माल्टा का झंडा लगे मालवाहक जहाज को हाईजैक होने से बचा लिया। नौसेना ने अपने एक सर्विलांस एयरक्राफ्ट और युद्धक जहाज को भेजा और लगातार माल्टा के जहाज की निगरानी शुरू कर दी थी। नौसेना ने बताया कि अपने सर्विलांस एयरक्राफ्ट को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया। साथ ही एंटी पाइरेसी पेट्रोल युद्धक जहाज को भी माल्टा के जहाज की मदद के लिए भेजा। नौसेना का एयरक्राफ्ट लगातार माल्टा के जहाज पर नजर रख रहा है और जहाज की मूवमेंट की निगरानी कर रहा है। अब यह जहाज सोमालिया के तट की तरफ बढ़ रहा है।

भारतीय नौसेना ने बताया कि माल्टा के मालवाहक जहाज पर 18 क्रू मेंबर तैनात हैं। क्रू के सदस्यों ने यूकेएमटीओ पोर्टल पर 14 दिसंबर को एक संदेश भेजा था, इसमें बताया गया था कि छह अज्ञात लोग जहाज की तरफ बढ़ रहे हैं। इस सूचना पर नौसेना ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अपने सर्विलांस एयरक्राफ्ट को माल्टा के जहाज की मदद के लिए रवाना किया था।

Tags

Next Story