Home > देश > वेंकैया नायडू समेत 5 हस्तियां पद्म विभूषण से सम्मानित, मिथुन चक्रवर्ती-उषा उथुप को मिला पद्म भूषण

वेंकैया नायडू समेत 5 हस्तियां पद्म विभूषण से सम्मानित, मिथुन चक्रवर्ती-उषा उथुप को मिला पद्म भूषण

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 135 हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया

वेंकैया नायडू समेत 5 हस्तियां पद्म विभूषण से सम्मानित, मिथुन चक्रवर्ती-उषा उथुप को मिला पद्म भूषण
X

नईदिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज सोमवार को पद्म पुरस्कारों के लिए चुनी हुई हस्तियों को सम्मानित किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वर्ष 2024 के लिए 3 पद्म विभूषण, 7 पद्म भूषण और 55 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सबसे पहले पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, बिंदेश्वर पाठक(मरणोपरांत) और साउथ एक्टर चिरंजीवी समेत 5 लोगों को पद्म विभूषण से सम्मानित किया।

बिंदेश्वर पाठक की पत्नी अमोला पाठक ने पुरस्कार लिया। राष्ट्रपति ने फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, पॉप गायिका उषा उत्थुप, उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक, डॉ. सीताराम जिन्दल, हृदय रोग विशेषज्ञ प्रो. तेजस मधुसूदन पटेल, दत्तात्रेय अंबादास मायालू और डॉ. चन्द्रेश्वर प्रसाद ठाकुर को पद्म भूषण प्रदान किया।

पद्मश्री सम्मान -

राष्ट्रपति ने इसके अलावा टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और असम के ओजपली लोक नर्तक द्रोण भुइयां सहित अन्य को पद्मश्री प्रदान किया। इस मौके पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह सहित अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।

तीन श्रेणियों में दिए जाते है पुरस्कार

उल्लेखनीय है कि देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिये जाते हैं। इनमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री शामिल हैं। ये पुरस्कार विभिन्न विषयों या क्षेत्रों में दिए जाते हैं। इनमें कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल और सिविल सेवा आदि शामिल हैं। पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, पद्म भूषण उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए और पद्म श्री किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है। पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की जाती है।

Updated : 24 April 2024 7:29 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top