खुफिया रिपोर्ट: 370 भ्रष्ट लेखपाल की सूची जारी, एडिशनल चीफ सेक्रेट्री ने यह भी बताया कि, कैसे करते हैं भ्रष्टाचार

370 भ्रष्ट लेखपाल की सूची जारी
370 Corrupt Lekhpal List : इतिहास में ऐसा शायद पहली बार हुआ है जब एक विभाग ने स्वयं अपने भ्रष्ट अधिकारियों की सूची जारी की हो। एडिशनल चीफ सेक्रेट्री ने लिस्ट जारी कर बताया है कि, उनके विभाग में 370 लेखपाल (पटवारी) भ्रष्ट हैं। यही नहीं इस सूची में यह तक बताया गया है कि, कौन सा अधिकारी किस तरह से भ्रष्टाचार करता है।
मामला हरियाणा राज्य का है। यहां 370 भ्रष्ट लेखपाल मिले हैं। खुद एडिशनल चीफ सेक्रेट्री ने इनकी लिस्ट जारी की है। इन लेखपालों ने अपने नीचे 170 प्राइवेट व्यक्ति रखे हुए हैं, जो काम के बदले लोगों से पैसा वसूलते हैं। संभवतः ऐसा पहली बार है, जब किसी सरकार के अफसर ने घूसखोरी की बात कुबूली है।
लिस्ट में चौंकाने वाली बात :
इस सूची में भ्रष्ट अधिकारियों के नाम और पदस्थापना तो है ही साथ ही साथ भ्रष्ट अधिकारियों की जाति का भी जिक्र है। यह भी डिटेल में बताया गया है कि, कौन सा अधिकारी कहां और कबसे तैनात हैं। लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल है।
देखिए सूची :