मोदी आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से चर्चा करेंगे

X
By - Swadesh Desk |8 Jan 2024 12:17 PM IST
Reading Time: भाजपा ने एक्स हैंडल पर यह भी साझा किया है कि पार्टी अध्यक्ष नड्डा भी इस कार्यक्रम में नई दिल्ली के प्रताप कैंप (नेहरू नगर) में जुड़ेंगे।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को दोपहर 23.30 बजे विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से संवाद करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के इस कार्यक्रम की सचित्र सूचना भाजपा ने एक्स हैंडल पर साझा की है। भाजपा ने लिखा है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से संवाद करेंगे।
भाजपा ने एक्स हैंडल पर यह भी साझा किया है कि पार्टी अध्यक्ष नड्डा भी इस कार्यक्रम में नई दिल्ली के प्रताप कैंप (नेहरू नगर) में जुड़ेंगे। भाजपा ने लिखा है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' के लाभार्थियों से संवाद कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नई दिल्ली से शामिल होंगे।
Next Story