नीता अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज से दिया इस्तीफा, अब आकाश-ईशा-अनंत को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी
X
By - Prashant Parihar |28 Aug 2023 4:08 PM IST
Reading Time: मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज की मुंबई में जारी 46वीं एजीएम से बड़ी खबर सामने आई है। कंपनी के चेयरमेन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने आज कंपनी के बोर्ड मेंबर की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि वे रिलायंस फाउंडेशन की चेयरमेन बनी रहेंगी।
कंपनी ने बताया कि नीता अंबानी ने बोर्ड स हटने का फैसला लिया है। उन्होंने रिलायंस फाउंडेशन को अधिक समय देने के लिए ये निर्णय लिया है। उनकी जगह आकाश अंबानी, अनंत अंबानी और ईशा अंबानी को रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोर्ड में शामिल करते हुए नॉन-एग्जीक्युटिव डायरेक्टर पद पर नियुक्ति करने की मंजूरी दी गई है।
Next Story