Amrabad Tiger Reserve: बढ़ी शावकों की संख्या, जानिए प्राकृतिक सौंदर्य से घिरे इस क्षेत्र में कैसे पहुंचे

Amrabad Tiger Reserve:  बढ़ी शावकों की संख्या, जानिए प्राकृतिक सौंदर्य से घिरे इस क्षेत्र में कैसे पहुंचे
X
अमराबाद टाइगर रिजर्व तेलंगाना में नल्लमल्ला पहाड़ियों में स्थित है सड़क मार्ग से यहां तक पहुंचा जा सकता है

हैदराबाद/वेबडेस्क। देश के बड़े टाइगर रिजर्व में से एक अमराबाद टाइगर रिजर्व है। यह तेलांगाना नलगोंडा जिले के एक गाँव में अमराबाद के पास स्थित है। रिजर्व में लगभग 2,800 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र शामिल है और बंगाल टाइगर, भारतीय तेंदुए, आलसी भालू और चित्तीदार हिरण सहित विभिन्न प्रकार के वन्यजीवों का घर है। यह राजहंस और पेलिकन सहित कई प्रवासी पक्षियों के लिए भी एक महत्वपूर्ण निवास स्थान है। हाल ही में यहां 10 शावकों ने जन्म लिया है। जिसके बाद टाइगरों की संख्या बढ़कर यहां 30 से अधिक हो गए है।

टाइगर रिजर्व के अधिकारीयों का कहना है की पिछले दिनों रिजर्व में शावकों के जन्म से ख़ुशी की लहर आई थी। अब ये शावक थोड़े बड़े हो गए और अपनी माँ के साथ खेलते-मस्ती करते हुए कैमरे में कैद हुए है। जिसमें बाघिन F18 और F7 अपने नवजात शावकों के साथ कैमरों में कैद हुई है। जिसमे F18 को 4 और F7 अपने 3 शावकों के साथ नजर आई है। इसके अलावा F11 और F6 को भी नए शावकों के साथ देखा गया, हालांकि उनके शावकों की संख्या की पुष्टि नहीं आई। जिसके बाद रिजर्व में नए शावकों की संख्या में 10 से अधिक की बढ़ोत्तरी होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। F18 और F7 के शावकों पर लगातार नजर रखी जा रही है। सभी पूरी तरह स्वस्थ है।

देश का छठवां सबसे बड़ा रिजर्व -


बता दें कि अमराबाद टाइगर रिजर्व तेलंगाना में नल्लमल्ला पहाड़ियों में स्थित है और हैदराबाद से श्रीशैलम तक सड़क मार्ग से अमराबाद टाइगर रिजर्व तक पहुंचा जा सकता है। साल 1983 में टाइगर रिजर्व की स्थापना की गई थी। उसके बाद से यहाँ टाइगरों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हुई है। 2014 में आंध्र प्रदेश के विभाजन के बाद, इसे अमराबाद टाइगर रिजर्व घोषित किया गया था। यह कोर क्षेत्र के मामले में दूसरा सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व है, लेकिन भारत में 51 टाइगर रिजर्व के बीच कुल क्षेत्रफल के मामले में छठा सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व है।

कैसे पहुंचे -

सड़क मार्ग से: हैदराबाद से अमराबाद टाइगर रिजर्व 140KM है

हवाईजहाज से: शमशाबाद एयरपोर्ट (हैदराबाद) से अमराबाद टाइगर रिजर्व 120KM है

Tags

Next Story