Maharashtra: RSS नेता भैयाजी जोशी के बयान पर सीएम देवेंद्र फडणवीस बोले - मराठी मुंबई, महाराष्ट्र की भाषा...इसे अपनाना चाहिए

RSS नेता भैयाजी जोशी के बयान पर सीएम देवेंद्र फडणवीस बोले - मराठी मुंबई, महाराष्ट्र की भाषा...इसे अपनाना चाहिए
X

Maharashtra Statement of RSS leader Bhaiyaji Joshi : महाराष्ट्र। आरएसएस नेता भैयाजी जोशी के बयान को लेकर महाराष्ट्र में बवाल हो गया है। विरोध इतना बढ़ गया कि, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को विधानसभा में स्पष्टीकरण देना पड़ा। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि, 'मराठी मुंबई, महाराष्ट्र की भाषा...इसे अपनाना चाहिए।'

आरएसएस नेता भैयाजी जोशी के बयान पर विधानसभा में बोलते हुए महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "मराठी मुंबई, महाराष्ट्र और राज्य सरकार की भाषा है और यहां रहने वाले लोगों को इसे अपनाना चाहिए। मराठी भाषा राज्य की संस्कृति और पहचान का हिस्सा है और इसे सीखना हर नागरिक का कर्तव्य होना चाहिए। मराठी भाषा का महाराष्ट्र में सम्मान और संरक्षण किया जाएगा और यह हमारी सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न अंग है।"

आरएसएस नेता भैयाजी जोशी ने कहा था कि -

"मुंबई आने वालों को मराठी सीखने की कोई ज़रूरत नहीं है। यहाँ अलग-अलग भाषाएँ बोली जाती हैं। उदाहरण के लिए, मुंबई के घाटकोपर इलाके की भाषा गुजराती है।"

आरएसएस नेता भैयाजी जोशी के बयान पर महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने कहा, "भैयाजी जोशी ने जो कुछ भी कहा, वह किसी भाषा का अपमान नहीं है। उन्होंने कहा कि मराठी के अलावा अन्य भाषाओं को भी मुंबई में आना चाहिए। उन्होंने मराठी भाषा का इस्तेमाल न करने के लिए नहीं कहा...घाटकोपर के आसपास रहने वाले लोग गुजराती समुदाय के हैं, लेकिन क्या उन्होंने मराठी भाषा का इस्तेमाल न करने के लिए कहा? पहले उनके बयान को समझना चाहिए और फिर उस पर कोई स्टैंड लेना चाहिए। जो लोग उनके खिलाफ बोल रहे हैं, उन्होंने चुनाव के दौरान 'केम छो वर्ली' के बैनर लगाए। उन्हें मराठी के प्रति इतना प्यार दिखाने का क्या अधिकार है?"

आरएसएस नेता भैयाजी जोशी के बयान पर भाजपा विधायक राम कदम ने कहा, "भैयाजी जोशी के बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। उनका मतलब था कि घाटकोपर इलाके में गुजराती बोलने वाले ज्यादा लोग रहें। महाराष्ट्र में मुख्य भाषा हमेशा मराठी ही रहेगी।"

Tags

Next Story