केंद्रीय कानून मंत्री मेघवाल सुना रहे थे भजन, खुशी से जगद्गुरु ने उन्हें गले लगाया, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

केंद्रीय कानून मंत्री मेघवाल सुना रहे थे भजन, खुशी से जगद्गुरु ने उन्हें गले लगाया, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल अपने भजन गायन की प्रतिभा के कारण कई बार सुर्खियों में आ जाते हैं। इसी क्रम में उनका एक ताजा वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जो जयपुर एयरपोर्ट का है।

जयपुर । केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल अपने भजन गायन की प्रतिभा के कारण कई बार सुर्खियों में आ जाते हैं। इसी क्रम में उनका एक ताजा वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जो जयपुर एयरपोर्ट का है। इसमें एयरपोर्ट पर वह जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज को भजन गाकर सुना रहे हैं और जगद्गुरु उन्हें गले लगा रहे हैं।

अर्जुन राम मेघवाल ने खुद अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि प्रभु मेरे अवगुण चित ना धरो, समदर्शी प्रभु नाम तिहारो, चाहो तो पार करो। यानी हे ईश्वर, हे मेरे आराध्य देव मेरी कमजोरियों पर मेरे अवगुणों पर ध्यान न दें, उन्हें उन पर विचार न करें चित्त में प्रवेश न दें। श्रीगुरु चरणों में सादर प्रणाम।

भजन गाते सुन राम भद्राचार्य महाराज खुश हो गए

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल शुक्रवार को जयपुर एयरपोर्ट पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज से मिले थे। मेघवाल ने मुलाकात का 2 मिनट 58 सेकेंड का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें अर्जुन मेघवाल रामभद्राचार्य को बीकानेरी राग में भजन गाकर सुना रहे हैं। मेघवाल को भजन गाते सुन राम भद्राचार्य महाराज खुश हो गए। वह भी मेघवाल के साथ 'प्रभु मेरे अवगुण चित ना धरो' गनगुनाने लगे।

सोशल मीडिया पर वीडियों वायरल हो पर फैन ने कमेंट्स किया

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के भजन गायन के सोशल मीडिया यूजर्स भी फैन हो गए। एक ने लिखा कि बहुत ही शानदार सांसद जी। एक दूसरे यूजर रोहिल ने भी जय श्री राम का नारा लिख मेघवाल की हौसला अफजाई की। इसी तरह आसिफ आजमी ने लिखा कि भक्ति और सुर दोनों कमाल के हैं। कमाल करते हो मंत्री जी। वहीं, डॉक्टर राम सारस्वत ने लिखा कि आपकी हरफनमौला कार्य शैली सबको कायल बनाती है। एक और यूजर ने कहा- राजस्थान में रिखिया बहुत प्रसिद्ध है। बाबा रामदेव जी के भजन गाते हैं। अर्जुनराम मेघवाल ने प्यारा भजन गाया है। लोक संस्कृति जिंदाबाद।

मेघवाल अपनी भजन गायकी के लिए जाने जाते है

मेघवाल ने 'ओ बेजो रणुकार में चाले' भजन गाया था। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल अपनी भजन गायकी के लिए भी पहचाने जाते हैं। पिछले साल रामदेवरा में बाबा रामदेव के 638वें मेले में अर्जुन राम मेघवाल ने भजन मंडली के साथ जमकर भजन गाए थे। इसके साथ ही वे कई सार्वजनिक कार्यक्रम में भजन गाकर आम लोगों को भाव विभोर कर चुके हैं।

सीएम शपथ ग्रहण समारोह को आयोजन था

दरअसल, शुक्रवार को जयपुर में राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, अर्जुन राम मेघवाल, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, गजेंद्र सिंह, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र भाई पटेल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत देशभर के आला नेता शामिल हुए थे। इस समारोह में देशभर से संत महात्माओं को भी बुलाया गया था।

Tags

Next Story