जो बिडेन सत्ता संभालते ही मुस्लिम देशों की यात्रा पर लगे प्रतिबंध हटाएंगे

X
By - स्वदेश डेस्क |18 Jan 2021 9:04 AM
Reading Time: वाशिंगटन। अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन 20 जनवरी को शपथ लेकर विधिवत अमेरिका के राष्ट्रपति नियुक्त होंगे। वह सत्ता संभालते ही निवर्तमान राष्ट्रपति ट्रंप के कई फैंसलों को पलटने की तैयारी कर रहे है। जिसमें मुस्लिम देशों पर लागू यात्रा प्रतिबंध को हटाना प्रमुख माना जा रहा है। उन्होंने इस प्रतिबंध को हटाने की योजना बनायी है।
इट हाउस के भावी चीफ ऑफ स्टॉफ रोन क्लायन ने एक बयान में कहा है कि अमेरिकी प्रशासन अपने प्रारंभिक 10 दिनों के भीतर ट्रम्प द्वारा लागू नीतियों को रद्द करेगा। जिसमें कोरोना रोकथाम के प्रयास, पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते में अमेरिका को लाना एवं 7 मुस्लिम देशों पर लगे यात्रा प्रतिबंध रद्द करना शामिल है।
Next Story