पकिस्तान कोर्ट ने मुंबई हमले में शामिल लखवी को 15 साल की सजा सुनाई

X
By - स्वदेश डेस्क |8 Jan 2021 7:46 PM IST
Reading Time: लाहौर। लाहौर की एक एंटी टेररिस्ट कोर्ट ने आज 26/11 को मुंबई हमले के मास्टरमाइंड जकीउर-उर-रहमान लखवी को दोषी ठहराते हुए 15 साल की सजा सुनाई। लखवी को आतंकियों को पैसा और हथियार उपलब्ध कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उसने इस हमले में हाफिज सईद का साथ दिया था। पंजाब पुलिस ने लखवी को आतंकियों को वित्तीय सहायता देने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
बता दें की 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले में 166 लोग मारे गए थे। इसके साथ ही 300 से अधिक लोग घायल हो गए थे। जिसके बाद भारत भारत ने पाकिस्तान से अपील की है कि वह 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों में शामिल होने के लिए उसे जिम्मेदार ठहराए। इसके बाद उसे 2008 में गिरफ्तार किया गया था लेकिन बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया था।
Next Story