Russia Population: रूस की आबादी खतरें में, पुतिन की बढ़ी टेंशन, खास मंत्रालय बनाने का लिया फैसला

Russia Population: रूस में लगातार जनसँख्या घटती जा रही है। और इस वजह से वहां के राष्ट्रपति टेंशन में आ गए हैं। रूस में जन्मदर में भारी गिरावट देखने को मिली है। हालात इतने ज्यादा ख़राब हो गए है कि इस समस्या से निकलने के लिए रूस सरकार से एक अलग से मंत्रालय खोलने का विचार बना लिया है। एक मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो रूस देश में घटती जन्म दर से निपटने के लिए ‘सेक्स मंत्रालय’ बनाने पर विचार कर रहा है। जिसके लिए रूसी संसद 68 साल के नीना ओस्तानिना की याचिका पर समीक्षा कर रहा है जिसमें सेक्स मंत्रालय बनाने की सलाह दी गई है।
रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद घटी आबादी
लम्बे समय से चले रूस यूक्रेन युद्ध के बाद आबादी की समस्या काफी ज्यादा देखने को मिली। दोनों देशों के बेच युद्ध लगभग तीन साल तक चला था। जिसमें दोनों को भारी हानि हुई थी। आपको बता दें की नए मंत्रालय बनाना की पहल ऐसे समय में की गई जब रूसी अधिकारी देश की जनसंख्या गिरावट को रोकने के पुतिन के आह्वान के लिए कई पॉलिसी बना रहे हैं।
महिलाओं से बच्चे पैदा करने की अपील
रूस की स्थिति इस समय जनसँख्या के मामले में काफी ख़राब चल रही है। पुतिन की जानी मानी समर्थक डिप्टी मेयर अनास्तासिया राकोवा ने रूस के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए जन्मदर बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया। राकोवा ने मिरर से कहा, “शहर में हर कोई जानता है कि एक खास परीक्षण है जो हमें एक महिला के प्रजनन स्तर, गर्भवती होने की उसकी क्षमता का पता लगाने में मदद करता है।” इसके अलावा बता दें कि उन्होंने महिलाओं से बच्चे पैदा करने को प्राथमिकता देने की भी अपील की है। बता दें कि मिरर की रिपोर्ट में एक अनोखे उपाय को भी बताया गया है जिसमें कहा गया कि सेक्स बढ़ाने के लिए रात 10 बजे से सुबह 2 बजे के बीच इंटरनेट और यहां तक कि लाइट भी बंद रखे।