तालिबान ने कंधार पर किया कब्ज़ा, काबुल से 90 किमी दूर

काबुल। आतंकवादी संगठन तालिबान ने अफगानिस्तान के दूसरे बड़े शहर कंधार पर गुरुवार देर रात पूरी तरह से कब्जा कर लिया है। तालिबान ने अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बीच अपने हमले को जारी रखा।
एफडीडी लॉन्ग वॉर जनरल के अनुसार तालिबान ने अफगान प्रांतों के 34 प्रशासनिक केंद्रों में से 10 से अधिक पर कब्जा करने का दावा किया है। इससे पहले तालिबान ने गुरुवार को पश्चिमी अफगानिस्तान के हेरात में पुलिस मुख्यालय और देश के तीसरे सबसे बड़े शहर पर कब्जा करने का दावा किया था। इसने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण गजनी शहर पर भी कब्जा कर लिया जो राजधानी काबुल के बहुत नजदीक है।
तालिबान ने कई प्रांतों की राजधानियों पर भी कब्जा कर लिया है। इस आतंकी संगठन ने ऐसे छह शहरों की जेलों में बंद करीब एक हजार अपराधियों को रिहा कर दिया है। रिहा हुए अपराधियों में कई खूंखार आतंकी भी हैं। बढ़ती हिंसा और आतंकियों के संघर्ष के बीच अमेरिका और जर्मनी समेत कई देशों ने अपने नागरिकों से तत्काल देश छोड़ने का आग्रह किया है।