- Home
- /
- देश
- /
- अन्य
- /
- जम्मू-कश्मीर
राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 1 आतंकवादी को मारा गया

X
By - स्वदेश डेस्क |2 Jun 2023 1:20 PM IST
Reading Time: गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात संदिग्ध गतिविधि देखने के बाद सेना और पुलिस ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान शुरू किया
राजौरी/वेबडेस्क। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के दस्सल इलाके के वन क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया। माना जा रहा है कि अभी और आतंकवादी सुरक्षाबलों के घेरे में फंसे हुए हैं। इनको मार गिराने का सुरक्षाबलों का अभियान जारी है।
सैन्य अधिकारी ने बताया कि गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात संदिग्ध गतिविधि देखने के बाद सेना और पुलिस ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इसी दौरान एक आतंकवादी को मार गिराया गया।
जम्मू-कश्मीर के एडीजीपी मुकेश सिंह ने कहा कि इस मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है और सुरक्षाबलों का अभियान जारी है।
Next Story