राजौरी में बड़ा हादसा, सेना का वाहन खाई में गिरा, दो जवान शहीद

राजौरी में बड़ा हादसा, सेना का वाहन खाई में गिरा, दो जवान शहीद
X

राजौरी। राजौरी जिले के केरी सेक्टर में शनिवार दोपहर एक सैन्य वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में दो जवान बलिदान हो गए, जबकि कई अन्य घायल भी बताए जा रहे हैं।

हादसे की जानकारी मिलने पर सेना, पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक बचाव अभियान जारी है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

Tags

Next Story